कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अब जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। इस कपल की शादी की तैयारियां काफी जोरो-शोरों से चल रही है। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में होगी। ये कपल आज राजस्थान के लिए रवाना होंगे। जिसके लिए इन्होने अपनी पैकिंग भी शुरू कर दी है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि इसका एक वीडियो पैपराजी विरल भयानी ने भी शेयर किया है। लेकिन हम आपको विक्की और कैटरीना के आज के पूरे रूटीन की जानकारी दे रहे हैं।

ये रहा विक्की-कैटरीना का आज का रूटीन
ये कपल आज 12 बजे मुंबई एयरपोर्ट से जयपुर की फ्लाइट पकड़ेंगे। वहीं शाम 6 बजे तक जयपुर पहुंचकर थोड़ा आराम करेंगे। इसके बाद सड़क के रास्ते ये कपल रात 9 बजे तक वह चौथ का बरवाड़ा पहुंचेंगे। वहीं पहले खबर थी कि कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते विक्की और कैटरीना जयपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए वेडिंग डेस्टिनेशन पर जाएंगे।

इसके बाद विक्की और कैटरीना का रात 9 बजे सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में स्वागत समारोह होगा। ये फोर्ट बरवाड़ा होटल जिले के चौथ का बरवाड़ा कस्बे में स्थित है। इस दौरान इस कपल के परिवार वाले लोग भी मौजूद होंगे। विक्की-कैटरीना की शादी की तैयारियों में होटल मैनेजमेंट और इवेंट कम्पनी जुटी हुई है। इनकी शादी रजवाड़ी स्टाइल में होगी। सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में 7 से 9 दिसम्बर तक शादी से जुड़ी अलग-अलग रस्में होंगी।
शादी समारोह में होंगे इतने गेस्ट शामिल
एक रिपोर्ट के अनुसार विक्की और कैटरीना की शादी में 120 गेस्ट शामिल होंगे। ये कपल 6 दिसंबर यानी आज राजस्थान के सवाई माधोपुर में सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा पहुंचेंगे। सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा हवाई अड्डे से लगभग तीन घंटे की दूरी पर है।
वैसे होने वाले दामाद विक्की कौशल कैटरीना की फैमिली को हर तरह की मदद कर रहे हैं, जो वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार 4 दिसंबर को कैटरीना की फैमिली शॉपिंग के लिए प्राइवेट कार से गए थे।आज रविवार को उन्हें विक्की की गाड़ी से शॉपिंग के लिए जाते हुए देखा गया था।


Download Android App
Download iOS App



