रश्मिका मंदाना के साथ बनी विक्की कौशल की जोड़ी! सेट से सामने आई ये तस्वीरें

Summary :

साउथ की फिल्मों की जबरदस्त एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना जल्द ही बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। इससे पहले दोनों के एक साथ एक विज्ञापन में साथ देखा गया था। दोनों स्टार्स की इंस्टाग्राम स्टोरी से इस बात का खुलासा हुआ है।

पुष्पा-द राइज फेम
रश्मिका मंदाना की डिमांड दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। रश्मिका ने अभी अपना
बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है मगर उससे पहले ही उनकी फैन फॉलोइंग काफी देखने को मिल
रही है। रश्मिका इस समय 3 बॉलीवुड फिल्मों में काम कर रही हैं। अभिनेत्री की बढ़ती
फैन  फॉलोइंग को देखते हुए एक के बाद एक
फिल्म उनके हाथ लगती जा रही हैं।

Rashmika Mandanna is too hot to handle in a pink saree

वह रश्मिका मंदाना
एक बार फिर बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल संग स्क्रीन स्पेस शेयर करती दिखने वाली
हैं। रश्मिका और विक्की दोनों ने ही सेट शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों
ने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया है। फैंस इस जोड़ी को एक बार फिर साथ
देखने के लिए बेताब हो रहे हैं।

Vicky Kaushal - IMDb

दरअसल, साउथ
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक गेंद की तस्वीर शेयर की है।
इस गेंद पर हरे पेन से
आंख, नाक और मुंह से एक चेहरा बनाया हुआ है। फोटो को
शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अभिनेता विक्की कौशल को टैग करते हुए लिखा,
“ जाहिर है, शूट के दिन आपके लिए यह मेरा लुक है।”

रश्मिका की इंस्टा स्टोरी को विक्की कौशल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर रिशेयर
किया है और रश्मिका को टैग करते हुए लिखा, “सभी को हरे रंग के चेहरे के साथ
खड़े होने के लिए कहा गया।” इसके बाद विक्की ने एक और इंस्टा स्टोरी पर गेंद
को रिशेयर किया। और इस बार एक्टर ने रश्मिका मंदाना को टैग करते हुए लिखा,
“आपके साथ काम करना
भी बहुत अच्छा रहा।”

वही विक्की की इस स्टोरी का जवाब देते हुए रश्मिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर
शेयर किया और विक्की की बातों का जवाब देते हुए लिखा,
“किसी ने मुझे एक वायरस की तरह दिखने वाला
पोस्ट किया है। धन्यवाद
, मैं इससे प्रभावित
हूं। लव यू।” हालांकि दोनों में से ये किसी ने नहीं बताया है कि वह किस
प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, रश्मिका, रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल‘ में काम कर रही हैं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा
के साथ एक्ट्रेस फिल्म मिशन मजनू में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनकी और
अमिताभ बच्चन स्टारर गुड बॉय भी रिलीज के लिए तैयार है। वहीं अभिनेता विक्की कौशल
‘गोविंदा नाम मेरा‘ और ‘सैम बहादुर‘ में नजर आएंगे।

Desk Team