इन दिनों पूरा देश कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है और देशभर में सम्पूर्ण लॉकडाउन घोषित है। ऐसे में आम हो या खास, हर नागरिक अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर है। मजे की बात है कि इस लॉकडाउन पीरियड में बॉलीवुड सितारों के नए – नए टैलेंट सामने आ रहे है , जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है।

हाल ही में बॉलीवुड के यंग हार्ट थ्रोब अभिनेता विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में विक्की कौशल ने फैंस को अपने नए हेअरकट से रूबरू करवाया है। खास बात ये भी है कि ये नया हेअरकट उनके भाई और अभिनेता सनी कौशल ने दिया है और विक्की इस नए हैंडसम लग रहे है।
सोशल मीडिया पर फैंस ने न सिर्फ विक्की कौशल के इस नए हेअरकट की तारीफ की है बल्कि उनके भाई सुनी कौशल के इस नए टैलेंट की भी जमकर सराहना की है। बता दें सनी कौशल ‘भंगड़ा पा ले’ और वेब सीरीज ‘द फॉरगॉटन आर्मी: आजादी के लिए’ में नजर आ चुके हैं।
.jpg)
.jpg)
इससे पहले भी लॉक डाउन के दौरान विक्की कौशल अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर काफी सुर्खियां बटोर चुके है। कभी वो सोशल मीडिया पर पंखे साफ़ करते हुए तस्वीर शेयर करते है, तो कभी किचन में नयी – नयी डिश बनाते हुए अपने कुकिंग स्किल्स दिखाते हुए नजर आते है।
साथ ही विक्की कौशल लोगों को लॉक डाउन के नियमों का पालन करने और इस वैश्विक लड़ाई में सरकार का सहयोग करने की अपील करते भी नजर आये है। प्रधानमंत्री राहत कोष में भी विक्की कौशल ने 1 करोड़ रूपए की सहायता राशि दान की है और लोगों से अपील करके कहा कि सब खुद को सुरक्षित रखने एक साथ – साथ देश के स्वास्थ्य के लिए दान करें , पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो विक्की कौशल के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स है। करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म तख़्त के अलावा विक्की के खाते में सरदार उधम सिंह और सैम मानेकशॉ की बायोपिक है। सरदार उधम सिंह की बायोपिक का निर्देशन जहां शूजीत सरकार करे रहे हैं तो सैम मानेकशॉ के निर्देशन की जिम्मेदारी मेघना गुलजार के पास है।


Download Android App
Download iOS App



