एक्टर विक्की कौशल पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसे में विक्की और कैटरीना की शादी को लेकर चर्चो का बाजार गर्म है। दरअसल खबरें आ रही हैं कि वह कैटरीना कैफ से अगले महीने यानी कि दिसंबर में शादी करने वाले हैं। लेकिन कैटरीना से पहले विक्की और हरलीन सेठी का नाम काफी चर्चा में था। खबरों कि माने तो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, मगर बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

खैर, हरलीन और विक्की दोनों ही पिछली पुरानी बातों को भुलाकर लाइफ में आगे बढ़ गए हैं। वैसे अब तो चारों तरफ सिर्फ और सिर्फ विक्की और कैटरीना की शादी के खबरों के चर्चे हैं ऐसे में हरलीन तक भी ये बात पहुंच गई होगी। विक्की की कैटरीना से शादी को लेकर हरलीन का क्या रिएक्शन है? इस बारे में एक्ट्रेस की दोस्त ने अपनी हालिया बातचीत में बताया।

हरलीन सेठी ने किया रियेक्ट
अदाकारा की दोस्त ने बताया कि हरलीन अब पूरी तरह से मूव ऑन कर चुकी हैं और वह अपने काम पर पूरा फोकस कर रही हैं। एक्ट्रेस फिलहाल एकता कपूर के शो द टेस्ट केस 2 के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वैसे हाल ही में हरलीन ने फिल्म के एक गाने की शूटिंग की है। इसके अलावा हरलीन एक और वेब शो को लेकर बात कर रही हैं।

गौरतलब है हरलीन की ओर से इस मुद्दे पर अभी तक कोई आधिकारिक कमेंट नहीं आया है। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि हरलीन के दोस्त जब विक्की और कैटरीना की शादी के बारे में उनसे बात करते हैं तो वह उनकी बातों को काटते हुए कहती हैं कि मुझे उस जोन में मत लेकर जाओ।

जल्द होगी विक्की और कैटरीना की शादी
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की कौशल और कैटरीना कैफ दिसंबर में राजस्थान में रॉयल वेडिंग करने वाले हैं। दरअसल रॉयल वेडिंग का प्लानिंग कैटरीना कैफ की है, क्योंकि उन्हें राजस्थानी कल्चर बहुत पसंद है।

इसके अलावा खबरें यह भी हैं विक्की कौशल का अगले साल शादी करने का प्लान था। ताकि तब तक वह अपने सारे प्रोजेक्ट्स पूरे कर लें और फिर वह कैटरीना को अपना पूरा टाइम दे देंगे। परन्तु कैटरीना दिसंबर यानी अगले महीने ही शादी करना चाहती हैं क्योंकि मई में बहुत गर्मी हो जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



