बॉलीवुड के स्टार कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को सात फेरे लिए थे। वहीं दोनों की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर छाई भी रही। हाल ही में विक्की कौशल ने शादी के बाद पहली बार अपनी साली इसाबेल कैफ के ऊपर खुलकर अपना प्यार बरसाया है।

कैटरीना कैफ की छोटी बहन इसाबेल कैफ ने गुरुवार को अपना 31 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस स्पेशल दिन इसाबेल अपने काम में थोड़ा बिजी थी, जिसके चलते उन्हें परिवार से दूर रहना पड़ा। लेकिन इस बीच बड़ी बहन कैटरीना और जीजू विक्की कौशल ने इसाबेल कैफ के बर्थडे को स्पेशल बनाने में फिर भी कोई कमी नहीं छोड़ी।

इसाबेल कैफ के बर्थडे के खास दिन विक्की कौशल ने अपनी एक इंस्टा स्टोरी शेयर की थी। जिसमें एक्टर अपनी साली को विश किया। इस दौरान उन्होंने इसाबेल की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर ने उसके ऊपर एक हग, किस और एक केक इमोटिकॉन के साथ लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे ISY! काम करने और आज पार्टी करने का सबसे शानदार समय है @ISAKAIF।

वहीं दूसरी तरफ कैटरीना, विक्की और उनके छोटे भाई सनी ने इसाबेल कैफ का बर्थडे सेलिब्रेशन वर्चुअल चैट पर भी मनाया। कैटरीना ने इस खास सेलिब्रेशन की फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। इस फोटो में कैटरीना, सनी, इसाबेल और उनके एक दोस्त को देखा जा सकता है। सभी साथ में बात करते हुए बहुत खुश नजर आ रहे हैं।

बता दें, इसाबेल कैफ अपनी बड़ी बहन कैटरीना कैफ की तरफ बॉलीवुड में करियर बना रही हैं। इसाबेल ने साल 2021 में फिल्म ‘टाइम टू डांस’ से डेब्यू किया था। अब वह जल्द ही जल्द पुलकित सम्राट और आयुष शर्मा के साथ फिल्मों में दिखाई देंगी।


Download Android App
Download iOS App



