कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के चलते पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन जारी है। हर सेलिब्रिटी की तरह सनी लियोनी भी घर पर ही अपने पति डेनियल वेबर और बच्चों के साथ के साथ वक्त गुजार रही हैं। इन दिनों सनी लियोनी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव है और आये दिन उनके मजेदार वीडियोस भी सामने आते रहते है। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सनी लियोनी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है , जिसमे उनके पति डेनियल बी नजर आ रहे है। इस वीडियो में डेनियल के हाथ में कई सारे प्लेकार्ड्स है जिनपर सनी के बारे में और लॉक डाउन के दौरान उनकी आदतों के बारे में लिखा है। साथ ही वो खुद भी सनी के डेली रूटीन के बारे में खुद भी बताते नजर आ रहे है।

वीडियो में डेनियल बताते हैं कि सनी सुबह उठ जाती हैं वो बहुत अच्छा खाना बनाती हैं और हमेशा अच्छे तरीके से ड्रेसअप रहती हैं। लेकिन मजेदार बात ये है कि उनके हाथ में जो प्लेकार्ड होता है वो इसके बिल्कुल उलट होता है, जिस पर लिखा है- ‘मेरी मदद करें। वो हमेशा सोती रहती है। वो बिल्कुल अच्छी कुक नहीं है। बहुत ही आलसी है। हमेशा पैजामे पहने होती है।’
इस वीडियो को बनाने के दौरान सनी लियोनी उनके पास से गुजरती है पर वो इस पर ध्यान नहीं देती और आखिर में सनी वीडियो में आकर फैंस को हेलो बोलती नजर आती है। बाद में वीडियो शेयर करते हुए सनी लियोनी ने लिखा- ‘अभी ही देखा। डेनियल कल मैं तुम्हें बताती हूं। अब बदला लेने की बारी।’

सनी लियोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है और इस वीडियो पर खबर लिखे जाने तक करीब 7 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके है। फैंस ने कमेंट करके अपना हाल भी शेयर किया है कि लॉक डाउन के दौरान उनका क्या हालचाल है।

हाल ही में सनी लियोनी का एक और डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में सनी अपने सिग्नेचर डांस स्टेप्स के साथ रोटियां और जलेबी बनाती नजर आईं। सनी का ये सिग्नेचर स्टेप्स है और इसके लिए उन्होंने रोटियां और जलेबी बनाने के तरीके से सहायता ली है। सनी कहती हैं, ‘मेरे सिग्नेचर डांस मूव्स, आप लोगों ने पहले जरूर देखें होंगे क्योंकि हर बार यह एक जैसे ही होते हैं।’


Download Android App
Download iOS App



