बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल बॉलीवुड मे कई सुपरहिट फिल्मे देकर अपनी एक खास पहचान बनाने मे कामयाब हो चुके है। वही उनके लुक्स पर लाखो फैंस मरते है। लेकिन एक और खास चीज़ है जिस पर फैंस फ़िदा है और वो है उनके मार्शल आर्ट। आपको बता दे, विद्युत एक ट्रेंड मार्शल आर्टिस्ट हैं और उन्हें अपनी भारतीय मार्शल आर्ट से काफी लगाव है। उनके सोशल मीडिया पर अक्सर एक्शन से भरे वीडियो देखने को मिलते है।

अपनी फिटनेस और एक्शंस से सबको इंस्पायर करने वाले विद्युत जामवाल ने अभी कुछ देर पहले एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- ‘आई लव माई इंडिया।’ आपको बता दे इस वीडियो मे कुछ ऐसा था जिसके बाद उनके फैंस उनके हेटर बन गए। अचानक से उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर हेट कमैंट्स की बरसात हो गयी। वो विद्युत जिसकी लोग तारीफे करते नहीं थकते अब उसी विद्युत को लोग नफरत भरी निगाहो से देख रहे है।
दरअसल इस वीडियो मे एक आदमी अपनी नाक मे सांप को डालता है और वो सांप छटपटाता हुआ उसके मुँह से बाहर आता है। ये वीडियो देखने मे जितना अजीब है उतना ही क्रूरता से भी भरा है। अब लोग एक्टर को ट्रोल कर रहे है। एक यूजर ने लिखा- क्या आपको नहीं लगता कि यह जानवरों का उत्पीड़न है….. क्या सांप सच में अपने नाक के अंदर एक यात्रा करना चाहता था।

वही एक यूज़र ने लिखा- ‘काहे का आई लव माई इंडिया, सर वो उस साप को तकलीफ दे रहा है उसका क्या?’ एक यूज़र ने ये तक कह दिया कि ‘दरअसल मुझे आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी आपको अनफॉलो कर रहा हूँ।’ तो कोई बोला ‘एंटरटेनमेंट पर्पस के लिए जानवरों का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।’

एक शख्स ने विद्युत के इस पोस्ट पर कमेंट कर कहा- ‘पूरे सम्मान के साथ, यह पशु दुर्व्यवहार है! इसे मिटाने की जरूरत है! वन्यजीवों को पकड़ना और उन्हें मनोरंजन के लिए सहारा बनाना! यह कैसी गर्व की बात है? यह वास्तव में अविश्वसनीय है कि ये एक ऐसे विनम्र और प्रकृति से जुड़े व्यक्ति ने शेयर किया है! (विद्युत सर का ये अकाउंट हैक हुआ है या कुछ और?)’

एक यूज़र ने तो विद्युत् को लताड़ लगते हुए ये तक बोल दिया- ‘भाई तू पागल है क्या, इसमें तेरेको गर्व जैसा क्या महसूस होता है? मान ले तू सांप है और कोई तेरेको उठा के अपने नाक में डालकर मुँह से निकाले तो मझा आएगा तेरेको? हद है भाई.. इतना बड़ा एक्टर होके भी ऐसी पशु क्रूरता को समर्थन कर रहा है…’


Download Android App
Download iOS App



