बॉलीवुड फिल्मों में आपने एक नहीं बल्कि कई सारे स्टार्स को एक से एक धांसू स्टंट करते हुए देखा होगा। कोई एक्टर कारों को उड़ा देता है तो कोई 25-25 गुडों को अकेले ही पीट कर शेर बन जाता है।

लेकिन ये सब कुछ बड़े पर्दे पर जितना अच्छा लगता है उतना ही ज्यादा कठिन ये असल जिदंगी में नजर आता है। लेकिन बॉलीवुड के एक ऐसे हीरो हैं जो अपनी रियल लाइफ में ऐसे कुछ नामुमकिन स्टंट बड़ी आसानी करके दिखा सकते हैं।

जी हाँ सोशल मीडिया पर एक्शनबाज विद्युत जामवाल का एक वीडियो जमकर छाया हुआ है। क्या आपने विद्युत का ये कारनाम देखा? अगर नहीं तो आप भी देख लीजिए। दरअसल एक्शन हीरो विद्युत जामवाल ने 5 सिंतबर के दिन अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो एक भरे हुए गैस सिलेंडर को हाथ में लेकर किसी फुटबॉल की तरह आगे पीछे घुमाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस 40 सेकेंड के स्टंट वीडियो में विद्युत एक भी बार बीच में नहीं रुके हैं। इस वीडियो में उनकी बेहद शानदार बॉडी भी नजर आ रही है। उनकी इसी कलाकारी को देख अब जनता काफी ज्यादा हैरान है। विद्युत के इस वीडियो पर महज 3 घंटे में 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
अब ये करके दिखाओ…
विद्युत ने अपनी इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है अब ये करके दिखाओ। भरोसा नहीं करने वाले इस बात को जान लें कि यह एक गैस सिलेंडर हुआ है। विद्युत के इस अंदाज को देखने के बाद 4 हजार से ज्यादा लोग उनकी इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन दे चुके हैं। सोशल मीडिया ने कहा आप को फिल्मों में टाइगर श्रॉफ की जगह होना चाहिए। जबकि कुछ बोले पाजी तुस्सी ग्रेट हो।







Download Android App
Download iOS App



