बॉलीवुड सुपरस्टार विद्युत जामवाल जितने हैंडसम और टैलेंटेड है उतने ही फिट भी है। वो अक्सर कोई न कोई फिटनेस चैलेंज फैंस के साथ शेयर करते है। अब विद्युत ने अपने फैंस के बीच एक बड़ा ही इंटरेस्टिंग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विद्युत हाथ से ईंट तोड़ते नजर आ रहे हैं। साथ ही फैंस को फिटनेस टिप्स भी दे रहे हैं।

विद्युत जामवाल ने फिटनेस को ध्यान में रखते हुए लोगों को एंटरटेन और उन्हें इंस्पायर करने के लिए हैरतअंगेज स्टंट्स वाला वीडियो शेयर किया है। बियर बॉटल पुश अप्स, चक्रासन, पानी पर चलना, अपने हाथ की स्पीड से कई मोमबत्तियों को बुझाना, चलती हुई एस्केलेटर पर पुश अप करना, तीन बॉटल्स के ढक्कन को एक ही झटके में अपने पैरों से खोलना, अपनी मुट्ठी में एक अंडे को दबाते हुए ईंटों को हाथ से तोड़ना, ये सब विद्युत एक वीडियो में करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो पक्का आपको हैरान कर देगा।

बता दे, विद्युत जामवाल का मानना है, “मैं खुद को लगातार चुनौतियां देना जरूरी समझता हूं। ये बहुत ख़ुशी की बात है कि इतने सारे लोग मेरे ट्रेनिंग के तरीके से इंस्पायर हैं, लेकिन मैं चाहता हूं कि मैं जो काम करता हूं, उससे हर इंसान ये सीखें की वो खुद को चुनौतियां दें। ईंटों को तोड़ना काबिले-तारिफ है, लेकिन खुद के व्यक्तिगत चैलेंजेस से निजात पाना भी किसी से कम नहीं।”


Download Android App
Download iOS App



