फिल्म इंडस्ट्री में शादियों का सीजन चल रहा है एक के बाद एक कपल शादी के बंधन
में बंधते जा रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड के क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
दोनों ने सात फेरे लिए है। बॉलीवुड के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री से भी ऐसी ही एक
खबर सामने आ रही है।
साउथ इंडस्ट्री के फेमस कपल नयनतारा और विग्नेश शिवन पिछले 6 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं इतना ही
नहीं, दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार दिखाने का एक भी मौका नहीं
छोड़ते हैं अब, खबरे हैं कि,
विग्नेश और नयनतारा ने फिल्म ‘एके 62′ से पहले शादी करने का फैसला किया है।
डायरेक्टर विग्नेश ने कुछ दिनों पहले ही ऐलान किया था कि वो जल्द ही अपनी
फिल्म एके 62 की शूटिंग शुरू करने जा रहे है। फिल्म की शूटिंग इस साल के लास्ट तक
शुरु कर सकते है जिसके बाद वो काफी बिजी हो जाएंगे। ऐसे में इस फिल्म का निर्देशन
शुरू करने से पहले विग्नेश और नयनतारा करने की तैयारी कर रहे है। हालांकि अभी इस
बात पर दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की। साथ ही इस बात पर भी कोई
अपडेट सामने नहीं आया है कि यह कपल भव्य शादी करने की प्लानिंग कर रहा है या फिर बॉलीवुड
जोड़ों की तरह यह भी अपनी शादी अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में करने वाले
हैं।
बता दें कि बीते दिनों, नयनतारा और विग्नेश को कालीगंबल मंदिर के बाहर
स्पॉट किया गया था, इस दौरान मंदिर से बाहर आते समय एक्ट्रेस का
सिंदूर लगाए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके देखने के बाद फैंस ये
दावा कर रहे थे कि, इस जोड़े ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। इन
दोनों की लव स्टोरी भी बाकि स्टार कपल्स की तरह ही है। इन्हें भी फिल्म में साथ
काम करते हुए प्यार हुआ था। फिल्म ‘राउडी धान‘ की शूटिंग के दौरान दोनों
एक-दूसरे के प्यार में पड गए थे और पिछले साल 2021 में दोनों ने सगाई कर ली थी।
वर्क फ्रंट की
बात करें तो, विग्नेश शिवन की अगली फिल्म ‘काथुवाकुला रेंदु कधल‘ जिसमें विजय सेतुपति, नयनतारा और सामंथा अहम रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 28 अप्रैल को
रिलीज़ हो रही है। ये फिल्म विग्नेश शिवन के निर्देशन में नयनतारा की दूसरी फिल्म
है। इस फिल्म के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है।


Download Android App
Download iOS App







