विक्रम गोखले का हुआ निधन, लाख कोशिशों के बाद नहीं बच सकी एक्टर की जान

Summary :

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से इस वक़्त एक बड़ी दुख भरी खबर सामने आई है। जाने-मानें एक्टर विक्रम गोखले का निधन हो गया।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से इस वक़्त एक बड़ी दुख भरी खबर सामने आई है। जाने-मानें एक्टर विक्रम गोखले का निधन हो गया। आपको बता दें, हाल ही में पता चला था कि दिगज्ज एक्टर विक्रम गोखले हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। एक्टर को लेकर खबर थी कि वो पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं। उनके शरीर के कई अंग काम नहीं कर रहे और वो वेंटिलेटर पर हैं। 
एक्टर के कोमा में होने की खबर खुद उनके परिवार ने कंफर्म की थी। लेकिन बाद में हॉस्पिटल की तरफ से बयान जारी कर ये भी कहा गया कि एक्टर की हालत में अब सुधार है। उन्होंने अपनी आंखें भी खोली और अपने शरीर के अंग भी हिलाएं। साथ ही ये भी बोला गया था कि एक्टर की तबियत में सुधार को देखते हुए अगले 48 घंटो में उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है। 
लेकिन अब खबर आई है कि विक्रम गोखले ने दम तोड़ दिया और वो इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन की खबर ने हर किसी को मायूस कर दिया है। अब फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को बड़ा सदमा लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज दोपहर में हुए निधन के बाद अब पुणे में ही विक्रम गोखले का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
वहीं, अब बॉलीवुड के कई सितारों ने इस खबर पर दुख प्रकट किया है। सभी लोग अब एक्टर को श्रद्धांजलि दें रहे हैं। अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, ‘विक्रम गोखले जी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उनके साथ भूल भुलैया, मिशन मंगल जैसी फिल्मों में काम किया, उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। ॐ शांति’।

अनुपम खेर ने भी सोशल मीडिया पर दिल टूटने वाला इमोजी शेयर कर दुख जताया है। वहीं, टीवी और सिनेमा जगत की कई हस्तियां भी एक्टर के निधन पर दुखी दिखाई दें रही हैं। 

Desk Team