अभिनेता विक्रांत मैसी ने इस साल अपनी गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर संग शादी करने का फैसला कर लिया है। जहां इस कपल ने 14 फरवरी को दोनों ने रजिस्टर मैरिज की थी, तो वहीं अब कपल 18 फरवरी यानी आज मुंबई में पारंपरिक शादी करेंगे। शादी से पहले की रस्में शुरू हो गई हैं। वहीं हल्दी सेरेमनी की वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें दूल्हे राजा यानी विक्रांत मैसी खूब ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं।

हल्दी की रस्म में की जमकर मस्ती
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर की शादी से पहले दोनों की हल्दी की रस्म पूरी हुई जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विक्रांत अपनी होने वाली दुल्हनिया संग जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।
अपनी हल्दी सेरेमनी में विक्रांत हल्दी में पूरी तरह लीपे हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनकी लेडी लव येलो कलर के लहंगे में बेहद सुंदर लग रही हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। दोनों की शादी बेहद निजी स्तर पर होगी, जिसमें कुछ करीबी लोगों को ही बुलाया गया है।

साल 2019 में हुई इंगेजमेंट
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर एक दूसरे को साल 2015 से डेट कर रहे हैं। जिसके करीब चार साल बाद साल 2019 में दोनों ने सगाई की थी। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि सगाई के बाद दोनों का जल्द शादी का प्लान था, लेकिन कोरोना का वजह से शादी को टालना पड़ा।

बता दें, विक्रांत और शीतल ने वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ में साथ काम किया था। विक्रांत मैसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह प्राची देसाई और राधिका आप्टे के साथ ‘फोरेंसिक’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वह सारा अली खान के साथ ‘गैसलाइट’ में भी दिखाई देने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App



