विक्रांत मैसी के हाल ही में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ जैसी शानदार फिल्म देने के बाद 37 साल की उम्र में एक्टिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया, जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया और हर किसी के मन में एक ही सवाल बना हुआ है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया?
हालांकि, इस बारे में आपको ज्यादा कुछ तो नहीं बता सकते हैं, लेकिन हम आपको उनकी उन 5 शानदार और बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया।
भले ही विक्रांत मैसी ने एक्टिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया हो, लेकिन उन्होंने अपने 20 साल के करियर में कई फिल्में की हैं, जो आज भी ट्रेंड करती हैं।
हाल ही में उनको ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में देखा गया था, जो 15 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद पीएम मोदी ने हाल ही में इस फिल्म को अपनी पूरी टीम के साथ देखा।
विक्रांत मैसी की सबसे बेहतरीन फिल्मों में ’12वीं फेल’ का नाम सबसे पहले आता है। हालांकि, इससे पहले भी उनकी कई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन ’12वीं फेल’ उनके करियर का अहम मोड़ साबित हुई।
विक्रांत की करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक ‘ए डेथ इन द गंज’ है, जो 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को IMDb पर 10 में से 7.4 की रेटिंग मिली है।
विक्रांत की कई बेहतरीन और शानदार फिल्मों में ‘फोरेंसिक’ का भी नाम शामिल है, जिसमें उन्होंने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का खूब दिल जीता।
विक्रांत की बेहतरीन एक्टिंग वाली कई फिल्मों में से एक ‘हसीन दिलरूबा’ भी है, जिसके अब तक दो पार्ट आ चुके हैं और दोनों आपको नेटफ्लिक्स पर मिल जाएंगे।
‘द साबरमती रिपोर्ट’ से पहले विक्रांत को फिल्म ‘सेक्टर 36’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने अपने डरावने किरदार और अंदाज से दर्शकों को खूब डराया और हैरान कर दिया।


Download Android App
Download iOS App













