ट्रैक पर लौटी विक्रांत मैसी की ‘The Sabarmati Report’, जानें दूसरे दिन कितनी कमाई कर पाई फिल्म

Summary :

टीवी से करियर शुरू करने वाले विक्रांत मैसी आज बॉलीवुड के टॉप स्टार बन गए हैं। एक्टर ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। 12th फेल और सेक्टर 36 जैसी फिल्मों के बाद वह द साबरमती रिपोर्ट में पत्रकार के रोल में नजर आ रहे हैं। आइए बताते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

विक्रांत मैसी, रिद्धी डोगरा और राशि खन्ना स्टारर ‘द साबरमती’ रिपोर्ट 15 नवंबर को सिनेमाघरों में लग गई. दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स ने तो इसकी तारीफ की पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखा जाए तो वो बहुत कम है. ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने काफी धीमी शुरुआत की है, यह फिल्म साल 2002 में गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर बनी है, जिसमें साबरमती एक्सप्रेस शामिल है. फिल्म काफी कम बजट पर बनाई गई है. विक्रांत मैसी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ से पहले कई बेहतरीन फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं. ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के कम कलेक्शन की वजह कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ और अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ भी हो सकती है, क्योंकि इन दोनों बड़ी फिल्मों के बीच ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को रिलीज किया गया. हालांकि, दूसरे दिन की कमाई में थोड़ी उछाल देखने को मिली है.

विवादों में घिर गई थी ये फिल्म

‘द साबरमती रिपोर्ट’ धीरज सरना की डायरेक्शन में बनाई गई है. फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो, सैकनिल्क के मुताबिक, ओपनिंग डे पर इसकी कमाई 1.5 करोड़ रुपए थी, वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 2 करोड़ रुपए (अनुमानित कमाई) की कमाई की है. दोनों दिनों की कमाई कुल 3.25 करोड़ रुपए हुई. रिलीज होने के पहले इस फिल्म को लेकर कई विवाद हुए, जिसके चलते फिल्म की रिलीज डेट चेंज भी की गई थी.

50 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म

विक्रांत मैसी की इस फिल्म को लेकर शुरुआत से ही काफी बज बना हुआ था, क्योंकि इसकी कहानी सच्ची घटना पर बनाई गई है. रिपोर्ट की मानें तो, ये फिल्म करीब 50 करोड़ रुपए की बजट पर बनाई गई है. हालांकि, फिल्म के बजट की बात की जाए तो हो सकता है आंकड़ों में बदलाव देखने को मिले, जो कि आने वाले दिनों में पता चलेगा. एकता कपूर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।