लॉकडाउन के बीच अपने पेंटहाउस की बालकनी में चिल करते दिखे विराट और अनुष्का , वीडियो वायरल

Summary :

इन दिनों पूरे देश में कोरोना संकट के मद्देनजर लॉक डाउन जारी है और ऐसे में आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक अपने – अपने घरों में समय बिता रहे है। तमाम सेलिब्रिटीज इन दिनों सोशल मीडिया पर खासे एक्टिलॉकडाउन के बीच अपने पेंटहाउस की बालकनी में चिल करते दिखा विराट और अनुष्का , वीडियो वायरल व है और अनुष्का – विराट की जोड़ी भी इनमे से एक है।

इन दिनों पूरे देश में कोरोना संकट के मद्देनजर लॉक डाउन जारी है और ऐसे में आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक अपने – अपने घरों में समय बिता रहे है। तमाम सेलिब्रिटीज इन दिनों सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव है और अनुष्का – विराट की जोड़ी भी इनमे से एक है। 
लॉकडाउन के बाद से ही अनुष्का और विराट आये दिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एंटरटेनमेंट का डोज़ पेश कर रहे है। दोनों इस सेल्फ आइसोलेशन में एक दूसरे के साथ भरपूर समय बिता रहे है और अपनी मस्ती, मजाक, इमोशन और प्यारभरी तस्वीरें – वीडियोस लगातार फैंस के साथ शेयर कर रहे है।  
हाल ही में विरुष्का फैन जो इस स्टार कपल के पेंटहाउस के करीब रहते हैं, उन्होंने विराट और अनुष्का को अपनी बालकनी में चिल करते हुए रिकॉर्ड किया। हालांकि विरुष्का के फैन द्वारा शेयर किया गया वीडियो काफी दूर से शूट किया गया है, पर इसमें दोनों को उनके पेंटहाउस बालकनी में खड़ा देखा जा सकता है।
वीडियो में, अनुष्का को विराट के बालों के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है, साथ ही इतना तो जाहिर है कि ये कपल सेल्फ आइसोलेशन के इस लॉकडाउन पीरियड को भरपूर तरीके से एन्जॉय कर रहा है। फैंस के बीच ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

इससे पहले भी विराट और अनुष्का के कई वीडियोस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए है , जिसमे मजाकिया चेहरे बनाने के साथ साथ अनुष्का द्वारा विराट को नया हेयर स्टाइल देते हुए बाल काटने के वीडियो शामिल है। दोनों के लिए ये समय काफी शानदार बीत रहा है और साथ ही कपल ने अपने फैंस को भी घर पर ही रहकर सुरक्षित रहने की सलाह दी है। 
इससे पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी कोरोना वायरस से लडऩे के लिए पीएम केयर्स एंव महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद करने के लिए आगे आए हैं।खास बात यह है कि विराट-अनुष्का द्वारा किए गए इस मदद के ऐलान में किसी रकम का कोई जिक्र नहीं किया गया ,क्योंकि इस कपल ने एक तरह से यह गुप्त दान के तौर पर किया। 

Ujjwal Jain