Virat Kohli करने वाले हैं बॉलीवुड डेब्यू, Hanuman Ansh के दूसरे पार्ट में पत्नी अनुष्का संग करेंगे कैमियो!

Summary :

‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब फिल्म के अगले पार्ट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के कैमियो की चर्चा तेज हो गई है। प्रोड्यूसर नम्रता सिंह के संकेतों ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है, खासकर दोनों की नीम करोली बाबा में गहरी आस्था को देखते हुए। वहीं विराट कोहली अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम के लिए खेलते नजर आ सकते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में तैयार इस फिल्म में शोभिनव सत्या ने नीम करोली बाबा का रोल निभाया है। फिल्म की सफलता के बीच अब इससे जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने क्रिकेट और बॉलीवुड दोनों के फैंस की दिलचस्पी बढ़ा दी है।

फिल्म की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर बड़ा सिग्नल दिया है। उनके बयान के बाद ऐसी अटकलें तेज हो गई हैं कि आने वाले पार्ट्स में यह स्टार कपल फिल्म में कैमियो रोल में दिखाई दे सकता है।

Virat Anushka In Hanuman Ansh 2: क्या फिल्म का हिस्सा बनेंगे विराट-अनुष्का?

Virat Anushka In Hanuman Ansh 2
Virat Anushka In Hanuman Ansh 2 (Source: Google)

कुछ समय पहले फिल्म के निर्देशक ने इच्छा जाहिर की थी कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फिल्म को जरूर देखें। अब प्रोड्यूसर नम्रता सिंह के बयान से इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि आने वाले समय में दोनों सितारे फिल्म फ्रेंचाइजी से जुड़ सकते हैं। हालांकि, अभी तक विराट और अनुष्का के कैमियो को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। ऐसे में फिलहाल इसे सिर्फ एक पॉसीबल सिचुएशन के तौर पर देखा जा रहा है।

नीम करोली बाबा में है दोनों की आस्था

Virat Kohli Bollywood Debut
Virat Kohli Bollywood Debut (Source: Google)

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की आध्यात्मिक आस्था किसी से छिपी नहीं है। दोनों नीम करोली बाबा में गहरी श्रद्धा रखते हैं और कई बार उत्तराखंड स्थित कैंची धाम के दर्शन के लिए भी पहुंच चुके हैं। नम्रता सिंह ने एक मीडिया हाउस को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म की टीम ने कुछ बड़ी हस्तियों से कॉन्टैक्ट किया है और इन लोगों को पहले से ही प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी है। इसी के बाद विराट और अनुष्का के फिल्म से जुड़ने की पॉसीबिलिटी को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन

Hanuman Ansh Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection (Source: Google)

7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’ ने उम्मीदों से कई ज्यादा प्रदर्शन किया है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए सभी को चौंका दिया है। Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के 33 दिनों में फिल्म ने भारत में करीब 143.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 169.20 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। फिल्म की कमाई को देखते हुए इसे 2026 की सरप्राइज हिट फिल्मों में गिना जा रहा है।

अक्टूबर में वनडे क्रिकेट में दिख सकते हैं विराट

Virat Kohli In ODI Match
Virat Kohli In ODI Match (Source: Google)

विराट कोहली की बात करें तो वह हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे। तीन मैचों की इस सीरीज में विराट ने दो अर्धशतक लगाए थे। कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में अब वह भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट में ही नजर आते हैं। अक्टूबर में इंडियन टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाली है, जहां पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज होनी है।

ऐसे में वनडे मुकाबलों में विराट कोहली के एक बार फिर इंडियन टीम के जर्सी में नजर आने की उम्मीद है। अब ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि विराट और अनुष्का सिर्फ ‘हनुमान अंश’ को लेकर अपनी आस्था तक लिमिटेड रहते हैं या फिर आने वाले समय में इस फिल्म फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हैं।

Read More: Samay Raina और Mehda Shankar के रिलेशनशिप को लेकर आया अपडेट, जानें इनके रिश्ते का सच

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।