इस समय हमारा देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर से बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। आये दिन सैंकड़ो लोग इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं तो हजारों लोग इस भीषण बीमारी से दम तोड़ रहे हैं। ऐसे में कोरोना पीड़ितों की मदद करने के लिए आगे आया स्टार कपल अनुष्का और विराट जी तोड़ महेनत करने में जुटे हुए हैं।

दरअसल कुछ दिनों पहले कोरोना से देश में बने हालातों से लड़ने के लिए सोशल मीडिया के जरिए लोगों से मदद मांगी थी और जरूरतमंद लोगों के लिए फंड जमा करना शरू किया था,जिसमें उन्होंने 7 दिन में 7 करोड़ रुपए जमा करने का टारगेट रखा था,इस रकम में 2 करोड़ की राशि खुद अनुष्का और विराट ने ही जमा की थी। इस दौरान सबसे अच्छी बात इन दोनों के राहत कोष में करीब 11 करोड़ रुपए जमा हो गए है। इसी बात पर खुशी जताते हुए दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक नोट के जरिए लोगों का शुक्रिया अदा किया हैं।

11 करोड़ रुपए किए जमा
अनुष्का शर्मा ने इसके लिए बीते शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके लिखा, सभी का शुक्रिया। हमने अपने लक्ष्य को पार कर लिया है, हमारे राहत कोष में 11,39,11,820 रुपए जमा हो चुके हैं। #इन दिस टूगेदर।
आगे अनुष्का ने लिखा कि, आप सभी ने मिलकर जो योगदान दिया है , उसे देखकर शॉक्ड भी हूं और विनम्र भी हूं। हमें यह बताते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि हमने अपने लक्ष्य से कई ज्यादा रुपए जमा किए हैं और यह राशि लोगों का जीवन बचाने के लिए एक लंबा रास्ता तय करेगा।
इसके अलावा अनुष्का ने अपने पोस्ट में ये भी लिखा कि, भारत के लोगों की मदद करने में आपके समर्थन के लिए शुक्रिया। आप सबके बिना ये सब कुछ कर पाना संभव नहीं हो सकता था,जय हिंद। गौरतलब है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 7 मई को इस अभियान की शुरुआत की थी। अब दोनों ने अपने फैंस और फॉलोअर्स को इसमें योगदान देने के लिए आभार जताया है।


Download Android App
Download iOS App



