अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरी संतान के माता पिता बन गए है। अभिनेत्री ने एक पुत्र को जन्म दिया है। इस बात की सूचना खुद अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के द्वारा दी। अभिनेत्री ने बताया की उन्होंने 15 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। यहां तक की पोस्ट में अनुष्का ने बेटे का नाम भी बताया।
अनुष्का में पोस्ट में लिखा
View this post on Instagram
अनुष्का शर्मा ने पोस्ट में लिखा ‘भरपूर खुशी और प्यार से भरे दिल के साथ, हम सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बच्चे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में वेलकम किया! हम अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत वक्स में आपकी दुआएं और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि इस समय प्लीज हमारी प्राइवेसी की इज्जत करें. प्यार और आभार।
क्या किया था वादा
विराट ने अनुष्का से कहा था कि वो अपने बच्चे के इस दुनिया में आने के बाद उसे पर्याप्त समय देंगे और उसे ऐसा नहीं लगेगा कि विराट के पास अपने बच्चे के लिए समय नहीं है।
एबी डिविलियर्स ने खबर की थी पुष्टि
एक यूट्यूब लाइव के दौरान एबी डिविलियर्स ने कहा था, ‘हां, उनका दूसरा बच्चा आने वाला है। यह फैमिली का टाइम है और चीजें उनके लिए अहम हैं.’ हालांकि बाद में डिविलियर्स अपनी बात से मुकर गए थे और उन्होंने कहा था कि उन्होंने लाइव वीडियो में गलत जानकारी दी थी।
कपल ने बेटे का नाम रखा
अब अनुष्का शर्मा ने खुद कंफर्म कर दिया है कि वे एक बेटे की मां बन गई हैं और उनकी बेटी वामिका को एक छोटा भाई मिल गया है जिसका नाम उन्होंने ‘अकाय’ रखा है।


Download Android App
Download iOS App



