टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लोगों के पसंदीदा कपल में से एक है। ये दोनों अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाया रहता है। बुधवार को अनुष्का पर विराट को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों बेहद सिम्पल लुक में नजर आए। हालांकि, यूजर्स को अनुष्का के पति विराट कोहली का रसा लुक रास नहीं आया और उनके फैशन सेंस पर सवाल उठा दिए।

दरअसल, हाल ही में विराट और अनुष्का को कैजुअल गेटअप में देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर छाया हुआ है। वीडियो में अनुष्का व्हाइट क्रॉप स्वेटशर्ट, ब्लैक टाइट्स और स्नीकर्स पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा था। दूसरी ओर, विराट गुलाबी रंग की टी-शर्ट और सफेद शॉर्ट्स पहने कैजुअल लुक में दिखाई दिए। वहीं विराट ने कैजुअल लुक को सफेद मोजे और काली चप्पलों के साथ कैरी किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का के साथ पोज भी दिए।
यूजर्स ने किया ट्रोल…
वहीं सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का का ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस को विराट के चप्पलों के साथ मोजे पहनने का फैसला अच्छा नहीं लगा। ऐसे में लोगों ने इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में जाकर क्रिकेटर को उनके मोजे के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस दौरान एक यूजर ने लिखा- चप्पल के साथ मोजे कौन पहनता है? दूसरे ने लिखा-ये विराट भाई तो मेरे स्कूल के मोजे पहने हैं। तो किसी ने कहा, सॉक्स विद स्लीपर- ये किस तरह का फैशन सेंस है?

वहीं इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक ऐड फिल्म की शूटिंग के दौरान साथ में दिखाई दिए थे। वो अपने उसी गेट-अप में दिख रहे थे, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं और विरुष्का के फैंस लंबे समय के बाद अपने पसंदीदा कपल को एक साथ देखकर खुश हैं।

अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिलहाल अपनी स्पोर्ट्स बायोपिक ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ की शूटिंग में जुटी हुई हैं। इस फिल्म में अनुष्का झूलन गोस्वामी की भूमिका में दिखाई देंगी। वहीं फिल्म के टीजर को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है।


Download Android App
Download iOS App



