बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता विवेक ओबेराय का कहना है कि वह जुनूनभरी प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म में काम करना चाहते हैं। मारधाड़ और कॉमेडी फिल्मों में काम करने के बाद अब उन्होंने बताया कि उनको जुनून से भरी प्रेम कहानी पर आधारित फिल्में करने का मन है। वह वर्ष 2002 की फिल्म ‘साथिया’ में आदित्य के रूप में नजर आ चुके हैं। विवेक ने कहा की वह बेहतरीन लव स्टोरी करना चाहते हैं।
मैं बेहतरीन रोमांटिक फिल्में करने को उत्सुक हूं, जिसे मैं अधिक परिपक्वता के साथ खेल सकता हूं।’ विवेक इन दिनों’बैंक चोर’ के प्रचार में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके अलावा रितेश देशमुख भी हैं।


Download Android App
Download iOS App




