VVAAN Chhath Song Lyrics: ‘गोद यह सूनी मेरी…’: फिल्म ‘The Vvaan’ का नया गाना रिलीज, माँ का दर्द सुनकर नम हो जाएंगी आंखें

Summary :

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म 'The Vvaan - Force Of The Forest' इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है।

VVAAN Chhath Song Lyrics: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म ‘The Vvaan – Force Of The Forest’ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सामने आया है, जिसके बाद से ही फैंस 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में इसके रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म का एक भावुक ‘छठ गीत’ तेजी से वायरल हो रहा है। यह गीत एक ऐसी मां के दर्द को बयां करता है, जिसकी गोद सालों से सूनी है। दुनिया के तानों से हारकर जब एक स्त्री की उम्मीद टूट जाती है, तब वह अपनी आखिरी आस लेकर छठी मइया और दीनानाथ के दर पर पहुंचती है।

तमन्ना भाटिया पर फिल्माए गए इस गीत की हर पंक्ति में निसंतान मां का दर्द, समाज के ताने, सूनी गोद की तड़प और ईश्वर पर अटूट विश्वास साफ झलगता है। आइए जानते हैं इस भावुक गाने की पंक्तियों का पूरा अर्थ।

गाने की शुरुआत ही ईश्वर पर परम श्रद्धा के साथ होती है। तमन्ना भाटिया छठी मइया के सामने अपनी व्यथा रखते हुए कहती हैं कि मइया की कृपा से दुनिया का कोई भी दुख मिटाया जा सकता है।

कोई दुख जग में है ही नहीं, जो तेरी कृपा से मिट न जाए…

ऐसा वरदान है ही नहीं, जो छठी मैया से मांगे और मिल न जाए…

छठी मइया के दर से कोई खाली हाथ नहीं लौटता। परेशानी कितनी भी बड़ी क्यों न हो, मइया की कृपा से हर दुख दूर हो जाता है।

“तेरे बिना न कोई मेरा…”
दुनिया से निराश होने के बाद जब कोई सहारा नहीं बचता, तो मइया ही एकमात्र शरण बनती हैं।

 

सारे जहां में तेरी है जय-जय, तेरी है महिमा देती सुनाई…

तेरे बिना न कोई मेरा, अब जाऊं कहां मैं माई…

चारों तरफ मइया की महिमा का गुणगान है। मां कहती है कि आपके सिवा मेरा इस दुनिया में कोई सहारा नहीं है, अब मैं आपके अलावा और किसके पास जाऊं?

 

तू बस तू है सहारा, है सब कुछ मेरा…

हाथ में तेरे है, सारा सुख-दुख मेरा…

इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक मां ने अपना जीवन और अपना हर सुख-दुख पूरी तरह से छठी मइया को सौंप दिया है।

 

छठी मैया, छठी मैया सुन ले ना विनती…

सुन ले विनती हमार, सुन ले विनती हमार…

मां बार-बार विनीत स्वर में मइया से अपनी अर्जी सुनने की गुहार लगाती है। उसकी आवाज में एक उम्मीद है कि माता उसकी पुकार अनदेखी नहीं करेंगी।

 

आए तेरे द्वार पे, सुना है कि छठी मैया जीवन संवार दे…

ममता दुलार दे, भक्तों को प्यार दे…

देख ले जो कोई मैया पुकार के, अब मेरी भी अर्जी सुन लो ना मां…

जब इंसान हर तरफ से निराश हो जाता है, तब वह ईश्वर की शरण में आता है। मां कहती है कि उसने सुना है कि छठी मइया अपने भक्तों का जीवन संवार देती हैं और उन पर ममता लुटाती हैं, इसलिए वह भी अपनी अर्जी लेकर आई है।

 

गोद यह सूनी मेरी, भर दो ना मां…

छठी मैया, छठी मैया सुन ले ना विनती…

सालों से सूनी गोद का दर्द और संतान प्राप्ति की तड़प इन पंक्तियों में छलक उठती है। वह मइया से अपनी आंचल में खुशियां भरने की आर्त पुकार लगाती है।

 

तुम ही करता तुम ही भरता, तुम ही प्राणों के दाता…

हे दीनानाथ मेरे, तुम ही भाग्य विधाता…

तुम से मेरा जीना मरना, तुम ही प्राणों के दाता…

यहां सूर्यदेव और छठी मइया को ही जीवन का रचयिता और भाग्य बदलने वाला माना गया है। मां को विश्वास है कि जब जीवन की डोर ईश्वर के हाथ में है, तो वही उसकी किस्मत का बंद ताला भी खोलेंगे।

 

छठी मैया मेरी मां, सुन ली विनती हमार…

कर दी आशीष अपार, सुन ली विनती हमार…

भावार्थ: गीत का अंत होते-होते मां की विनती स्वीकार हो जाती है और उसे छठी मइया का असीम आशीर्वाद मिलता है। जो सफर दर्द और आंसू से शुरू हुआ था, वह मइया की कृपा और खुशियों के साथ पूरा होता है।

गाने का छठ पूजा से क्या है खास कनेक्शन?

VVAAN chhath song lyrics in hindi
VVAAN chhath song lyrics in hindi( Source: Social Media)

पूर्वांचल और बिहार में छठ पूजा का बहुत बड़ा सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है। व्रत के दौरान निसंतान महिलाएं अपनी सूनी गोद भरने और संतान सुख पाने के लिए छठी मैया और सूर्यदेव से विशेष मन्नतें मांगती हैं। फिल्म ‘The Vvaan’ का यह गीत इसी लोक-आस्था और परंपरा को बेहद खूबसूरती व संवेदनशीलता के साथ पर्दे पर उतारता है।

Also Read: The Vvaan: Sidharth और Tamannaah की फिल्म ‘The Vvaan’ का ‘छठी मैया’ गाना रिलीज, भक्ति में डूबे फैंस हुए Emotional

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।