रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की मच अवेटेड फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के फैंस के लिए फिर से बुरी खबर आ रही है। खबरें हैं कि अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर से आगे खिसका दी गई है। फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होनी थी लेकिन माना जा रहा है कि देश में बढ़ रहे कोरोना के प्रभाव के कारण ने मेकर्स ने एक बार फिर से फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसका दी है। हालांकि फिल्म की नई रिलीज डेट के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
.jpg)
मुंबई जैसे बड़े शहरों में नाइट कर्फ्यू की वजह से सिनेमाघरों में नाइट शो लगाने की पाबंदी है और ऐसी स्थिति में बड़े बजट की फिल्मों को रिलीज करना फायदे का सौदा नहीं है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए लगता नहीं है कि फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होगी। अब फिल्म मेकर्स के पास तीन विकल्प बचते हैं। या तो मेकर्स फिल्म को सीधे ओटीटी पर रिलीज कर सकते हैं। या फिर दोनों ही प्लैटफॉर्म्स पर एक साथ रिलीज कर सकते हैं। तीसरा विकल्प ये है कि मेकर्स फिल्म को पहले सिनेमाघरों में रिलीज करें और उसके 14 दिन बाद फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दें।

हालांकि रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों को सिनेमाघर में ही देखना चाहते हैं और वो कभी भी ओटीटी के समर्थन में नहीं हैं लेकिन अब वे भी मुश्किल में पड़ गए हैं। यह फिल्म बीते साल ही रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना के कारण ये संभव नहीं हो पाया। मेकर्स ने रोहित शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया। अब आ रहीं खबरों से पता चल रहा है कि फैंस को फिल्म के लिए अभी और इंतजार करना होगा। हाल ही में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म चेहरे की रिलीज डेट भी खिसकाई गई थी।


Download Android App
Download iOS App



