Summers में चाहिए Hot Look ? Shilpa Shetty के स्टाइल से लें Inspiration

Summary :

Shilpa Shetty के फैशन से गर्मियों में पाएं स्टाइलिश और हॉट लुक

गर्मी का मौसम आते ही फैशन लवर्स को कुछ नया और ट्रेंडी ट्राय करने का मन करता है।

ऐसे में अगर आप भी अपने समर लुक में हॉटनेस का तड़का लगाना चाहती हैं, तो बॉलीवुड डीवा शिल्पा शेट्टी से बेहतर इंस्पिरेशन कोई नहीं हो सकता।

शिल्पा ने हाल ही में अपना लेटेस्ट लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसने फैन्स का दिल ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया का तापमान भी बढ़ा दिया है।

शिल्पा इस फोटो में रेड हॉट ड्रेस में नजर आ रही हैं, जो ना सिर्फ ग्लैमरस है बल्कि बेहद एलिगेंट भी लग रही है।

इस आउटफिट में उनका कॉन्फिडेंस और चार्म दोनों साफ झलक रहा है। रेड कलर वैसे भी एक बोल्ड चॉइस माना जाता है, और जब इसे शिल्पा जैसी स्टाइलिश एक्ट्रेस पहनती हैं, तो लुक ऑटोमैटिकली सुपरहिट हो जाता है।

Saree में चाहिए Modern Look ? Rani की इन स्टाइलिश साड़ियों से लें इंस्पिरेशन

शिल्पा ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा – “Red Hot” और उनके इस कैप्शन की तरह ही उनका लुक भी वाकई में रेड हॉट है।

ड्रेस की फिटिंग से लेकर एक्सेसरीज़ तक, हर चीज़ बहुत ही अच्छी तरह से बैलेंस की गई है। उन्होंने अपने लुक को स्टनिंग रखा है, जो हर किसी के लिए परफेक्ट समर पार्टी इंस्पिरेशन बन सकता है।

शिल्पा के इस लुक पर फैन्स लगातार कमेंट कर रहे हैं – किसी ने उन्हें ‘गॉर्जियस’ कहा तो किसी ने ‘फायर’ इमोजी से उनके लुक की तारीफ की।

इंस्टाग्राम पर ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है और फैशन लवर्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

अगर आप भी इस गर्मी में कुछ नया और बोल्ड ट्राय करना चाहती हैं, तो शिल्पा का यह रेड लुक जरूर ट्राय करें।

Tamanna Choudhary