War 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही Hrithik Roshan-Junior NTR की फिल्म पर मंडराया खतरा?

Summary :

War 2 Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर बड़ा धमाका होने वाला है। स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर सिनेमाघरों में दो बड़ी एक्शन फिल्में आमने-सामने आ रही हैं. बता दें, एक तरफ साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म ‘कुली’, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले Hrithik Roshan और टॉलीवुड के दमदार एक्टर Junior NTR की ‘वॉर 2’ दोनों ही फिल्में 14 अगस्त को रिलीज होंगी, लेकिन रिलीज से पहले ही इनके बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है, जिसका असर फिल्म एडवांस बुकिंग पर भी देखने को मिल रहा है। ‘कुली’…

war 2 advance booking

War 2 Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर बड़ा धमाका होने वाला है। स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर सिनेमाघरों में दो बड़ी एक्शन फिल्में आमने-सामने आ रही हैं. बता दें, एक तरफ साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म ‘कुली’, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले Hrithik Roshan और टॉलीवुड के दमदार एक्टर Junior NTR की ‘वॉर 2’ दोनों ही फिल्में 14 अगस्त को रिलीज होंगी, लेकिन रिलीज से पहले ही इनके बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है, जिसका असर फिल्म एडवांस बुकिंग पर भी देखने को मिल रहा है।

‘कुली’ का ट्रेलर

लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी ‘कुली’ का ट्रेलर हाल ही में 2 अगस्त को रिलीज हुआ और तभी से यह दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। फिल्म में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर और आमिर खान जैसे सुपरस्टार्स नजर आने वाले हैं। ऐसे में यह मल्टीस्टारर फिल्म पहले ही दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती दिख रही है।

war 2 advance booking

वॉर 2 का क्रेज

वहीं दूसरी ओर, ‘वॉर 2’ भी कम चर्चित नहीं है। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की जोड़ी दिखाई देगी। लेकिन स्टार पावर के बावजूद शुरुआती कमाई के आंकड़े ‘वॉर 2’ के लिए चिंता का कारण बनते नजर आ रहे हैं।

‘कुली’ की जबरदस्त एडवांस बुकिंग

इन दोनों फिल्मों की इंटरनेशनल मार्केट, खासकर नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। चौंकाने वाली बात यह है कि ‘कुली’ ने यहां पहले ही दिन नया रिकॉर्ड बना लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कुली’ की प्रीमियर स्क्रीनिंग के लिए अमेरिका में 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 8.72 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

War 2 Advance Booking

दूसरी तरफ, ‘वॉर 2’ की अमेरिका में एडवांस बुकिंग महज 1.48 करोड़ रुपये (170 हजार डॉलर) तक ही पहुंच पाई है, जो ‘कुली’ की तुलना में बेहद कम है। इन आकड़ों से साफ़ नजर आ रहा है कि फिलहाल इंटरनेशनल लेवल पर दर्शकों का रुझान ‘कुली’ की तरफ ज्यादा है।

war 2 ticket price

‘कुली’ ने पीछे छोड़े कई रिकॉर्ड्स

‘कुली’ की प्री-सेल्स की बात करें तो इसने ‘लियो’, ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ और यहां तक कि मणिरत्नम की ‘पोन्नियिन सेलवन’ जैसी चर्चित फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। इससे साफ पता चलता है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में कितनी एक्साइटमेंट है। यह फिल्म आने वाले दिनों में कई और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

‘वॉर 2’ की रफ़्तार धीमी

हालांकि ‘वॉर 2’ का ट्रेलर अभी रिलीज नहीं हुआ है और हो सकता है कि ट्रेलर सामने आने के बाद आकड़ों में बदलाव आ सकता है, लेकिन फिलहाल ‘कुली’ बॉक्स ऑफिस की रेस में काफी आगे निकल चुकी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ऋतिक-जूनियर एनटीआर की जोड़ी और वाईआरएफ की ब्रांड वैल्यू इस मुलाबले में आगे निकल पाती है या नहीं?

 War 2 advance booking collection

‘War 2 vs Coolie’

भले ही ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ दोनों एक्शन जॉनर की बड़ी फिल्में हैं, लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में दर्शकों का झुकाव ‘कुली’ की ओर अधिक नजर आ रहा है। रजनीकांत की स्टार पावर और फिल्म की मल्टीस्टार कास्ट ने पहले ही फैंस का दिल जीत लिया है। अब देखना यह होगा कि 14 अगस्त को जब ये दोनों फिल्में सिनेमाघरों में भिड़ेंगी, तब किसे मिलेगा दर्शकों का असली प्यार और कौन करेगा बॉक्स ऑफिस पर राज।

ये भी पढ़ें: Pati Patni Aur Panga: रिश्तों की असली सच्चाई आई सामने, Sonali-Munawar बने Villain?

Yashika Jandwani