Shibu Soren Death: झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, 81 की उम्र में ली आखिरी सांस

Summary :

Shibu Soren Death: झारखंड के पूर्व CM और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन का निधन हो गया है। उन्होंने 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस ली है। उन्होंने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था। जहाँ उनकी तबीयत और बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें किडनी में संक्रमण था। उन्हें ब्रोंकाइटिस भी था। जिसके कारण उनका निधन हो गया। गंगाराम अस्पताल द्वारा पोस्ट शिबू सोरेन के निधन की खबर दी गई। डॉ. ए.के. भल्ला, अध्यक्ष, नेफ्रोलॉजी…

Shibu Soren Death: झारखंड के पूर्व CM और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन का निधन हो गया है। उन्होंने 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस ली है। उन्होंने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था। जहाँ उनकी तबीयत और बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें किडनी में संक्रमण था। उन्हें ब्रोंकाइटिस भी था। जिसके कारण उनका निधन हो गया।

Shibu Soren Death
Shibu Soren Death

गंगाराम अस्पताल द्वारा पोस्ट शिबू सोरेन के निधन की खबर दी गई। डॉ. ए.के. भल्ला, अध्यक्ष, नेफ्रोलॉजी विभाग ने लिखा, “यह बताते हुए दुख हो रहा है कि शिबू सोरेन जी का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह 8:56 बजे निधन हो गया।”

Shibu Soren Death:मिलने गई थीं राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू

शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके पुत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पुत्रवधू कल्पना सोरेन भी दिल्ली पहुंचे। उनके छोटे पुत्र बसंत सोरेन भी दिल्ली में मौजूद हैं। बीमारी की खबर मिलते ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार भी शिबू सोरेन से मिलने गंगाराम अस्पताल पहुंचे।

Shibu Soren Death: तीन बार झारखंड के सीएम रह चुके हैं शिबू सोरेन

गौरतलब है कि शिबू सोरेन ने अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अलग राज्य बनने के बाद, वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री भी रहे (Jharkhand former CM)। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की। वर्तमान में वे पार्टी के संरक्षक की भूमिका में थे। वे सात बार लोकसभा सांसद भी चुने गए। 2004 में, वे मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय कोयला मंत्री भी रहे।

Shibu Soren के पुत्र हेमंत सोरेन वर्तमान में झारखंड के मुख्यमंत्री हैं। वहीं, उनकी बहू और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी विधायक हैं। उनके छोटे बेटे बसंत सोरेन भी दुमका से विधायक हैं। उनके बड़े बेटे दुर्गा सोरेन का निधन हो चुका है। दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन वर्तमान में भाजपा में हैं।

ये भी पढ़ें- Delhi E-Vidhansabha: दिल्ली विधानसभा हुई पेपरलेस, 500 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र का भी उद्घाटन

Neha Singh