War 2 की रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने कियारा के इस सीन पर चलाई कैची, जानें और क्या-क्या हुए बदलाव?

Summary :

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), जूनियर एनटीआर (Junior NTR) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की मच अवेटेड फिल्म वॉर 2 (War 2) 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। बड़े पर्दे पर धमाल मचाने से पहले ही फिल्म का सामना सेंसर बोर्ड के सख्त नियमों से हुआ है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म में कई ऑडियो और विजुअल बदलाव किए हैं, जिसके बाद इसे U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। कहा-कहा लगाए गए कट्स मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBFC ने फिल्म के निर्माताओं से छह जगहों ऐसे डायलॉग और सीन्स हटाने या बदलने के लिए…

war 2

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), जूनियर एनटीआर (Junior NTR) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की मच अवेटेड फिल्म वॉर 2 (War 2) 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। बड़े पर्दे पर धमाल मचाने से पहले ही फिल्म का सामना सेंसर बोर्ड के सख्त नियमों से हुआ है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म में कई ऑडियो और विजुअल बदलाव किए हैं, जिसके बाद इसे U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है।

कहा-कहा लगाए गए कट्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBFC ने फिल्म के निर्माताओं से छह जगहों ऐसे डायलॉग और सीन्स हटाने या बदलने के लिए कहा है, जिन्हें अनुचित माना गया। इन जगहों पर न सिर्फ ऑडियो म्यूट किया गया बल्कि विजुअल में भी बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही अन्य छह डायलॉग में भी बदलाव करवाया गया है। बोर्ड ने 2 सेकंड का एक शॉट पूरी तरह हटा दिया है, जिसमें एक एक्टर का इशारा सेंसर के मुताबिक अशोभनीय था।

war 2

सेंसुअल सीन पर भी चली कैंची

सेंसर बोर्ड ने फिल्म में मौजूद सेंसुअल सीक्वेंस को 50% तक कम करने के आदेश दिए हैं। इसमें 9 सेकंड का एक फुटेज भी हटाया गया है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, लेकिन माना जा रहा है कि यह कट कियारा आडवाणी के ‘आवन जावन’ गाने में उनके बिकिनी लुक से जुड़ा हो सकता है।

फिल्म की लंबाई में कमी

सभी बदलावों और कट्स के बाद, वॉर 2 (War 2) का ड्यूरेशन टाइम भी दिया गया है। पहले यह फिल्म 2 घंटे, 59 मिनट और 49 सेकंड की थी, लेकिन अब यह 2 घंटे, 53 मिनट और 24 सेकंड की रह गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स में किसी भी तरह की कटौती नहीं की है, जिससे दर्शक स्क्रीन पर भरपूर एक्शन का लुत्फ उठा सकेंगे।

hrithik roshan

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

वॉर 2 (War 2) 2019 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर वॉर का सीक्वल है। इस बार कहानी और भी बड़े पैमाने पर बनाई गई है, जिसमें ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर (Junior NTR) भारतीय जासूसों की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में दोनों कलाकारों के बीच जबरदस्त एक्शन और टक्कर देखने को मिलेगी। कियारा आडवाणी इस फिल्म में अहम किरदार निभा रही हैं, जिनकी ग्लैमरस और दमदार मौजूदगी फिल्म में नया रंग भरेगी।

अयान मुखर्जी का निर्देशन

इस एक्शन-थ्रिलर का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है, जो स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। अयान के निर्देशन में बनी यह फिल्म टेक्नोलॉजी के मामले में की मानी जा रही है, जिसमें विजुअल इफेक्ट्स, स्टंट कोरियोग्राफी और बैकग्राउंड म्यूजिक दर्शकों को एक्साइटिंग लगने वाले हैं।

रिलीज को लेकर बढ़ा क्रेज

फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों से शानदार परिस्पॉन्स मिल रहा है। खासकर ऋतिक और जूनियर एनटीआर (Junior NTR) की स्क्रीन प्रेजेंस ने फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को रिलीज होने के चलते, वॉर 2 को लंबे वीकेंड का भी फायदा मिल सकता है।

war 2 censor board

क्या बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा कमाल

कुल मिलाकर, सेंसर बोर्ड के निर्देशों के चलते वॉर 2 (War 2) में कुछ विजुअल और डायलॉग बदलाव जरूर हुए हैं, लेकिन फिल्म का असली मज़ा और एक्शन बरकरार है। अब देखना यह होगा कि रिलीज के बाद दर्शक इस जासूसी ड्रामा को कितना पसंद करते हैं और क्या यह अपने पहले भाग की तरह बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड कायम कर पाती है।

ये भी पढ़ें: Udaipur Files की रिलीज के बाद फिल्म के मेकर्स को मिली जान से मारने की धमकी, शेयर किया पोस्ट!

Yashika Jandwani