War 2 Movie Review: एक्शन से भरपूर यह फिल्म क्या कर पाएगी आपको एंटरटेन? जानिए कैसी है यह फिल्म

Summary :

War 2 Movie Review: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर  स्टारर फिल्म वॉर 2 (War 2) इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी। फाइनली फिल्म को लेकर फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। आज यानी 14 अगस्त को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ऐसे में यह फिल्म क्या आपको एंटरटेन कर पाएगी ? क्या कुछ है फिल्म की कहानी चलिए जानतें है। कहानी फिल्म वॉर 2 की कहानी कबीर और विक्रम के इर्द – गिर्द घूमती नजर आने वाली है। जहां कबीर यानी (ऋतिक रोशन) देश का एक रॉ एजेंट बनकर दुश्मनों से लड़ते…

War 2 Movie Review: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर  स्टारर फिल्म वॉर 2 (War 2) इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी। फाइनली फिल्म को लेकर फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। आज यानी 14 अगस्त को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ऐसे में यह फिल्म क्या आपको एंटरटेन कर पाएगी ? क्या कुछ है फिल्म की कहानी चलिए जानतें है।

कहानी

फिल्म वॉर 2 की कहानी कबीर और विक्रम के इर्द – गिर्द घूमती नजर आने वाली है। जहां कबीर यानी (ऋतिक रोशन) देश का एक रॉ एजेंट बनकर दुश्मनों से लड़ते नजर आने वाला है। वही दूसरी तरफ विक्रम यानी (जूनियर एनटीआर) इस फिल्म में नेगेटिव किरदार निभा रहे है। कहानी दोनों के बचपन की होती है। जहां कबीर को बचाने के लिए विक्रम अपनी जान पर खेल जाता है और एक वादा लेता है कि कभी भी वो समय आने पर उसे नहीं छोड़ेगा लेकिन हालात ऐसे बनते है जिसके कारण दोनों की राहें हमेशा के लिए अलग हो जाती है। दोनों की जिंदगी का मकसद अलग – अलग हो जाता है। दोनों की दोस्ती कब दुश्मनी में बदल गई पता ही नहीं चलता है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब दोनों सालों बाद एक ही मकसद को पूरा करने के लिए मिलते है। लेकिन क्या रहता है ये मकसद ? क्या दोनों अपने प्लान में होते है कामयाब ? आखिरकार कौन सा ऐसा मकसद होता है जिसके कारण दोनों के बीच दुश्मनी इतनी बढ़ जाती है ? यह सब जानने के लिए यह फिल्म आपको सिनेमाघरों में जाकर देखनी होगी।

War 2 Movie Review
War 2 Movie Review

क्या है फिल्म

फिल्म में आपको ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी  भी इस फिल्म में बहादुर सोल्जर (काव्या) के किरदार में नजर आने वाली है। फिल्म का फर्स्ट हॉफ जितना स्लो है उतना ही ज्यादा एक्शन से भरपूर है। लेकिन कहानी सेकंड हॉफ में काफी दिलचस्प होती है। साथ ही साथ कहानी प्रेजेंट और पास्ट को लेकर चलती है। 2 घंटे 53 मिनट की यह फिल्म एक्शन और ड्रामे से एंटरटेन करेगी लेकिन कहानी बिल्कुल भी इंप्रेसिव नहीं लगेगी।

War 2 Movie Review
War 2 Movie Review

एक्टिंग

ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म की कहानी आपको कई चीजों में कमजोर नजर आएगी। इसके अलावा आशुतोष राणा, अनिल कपूर भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। सहायक कलाकार के रूप में सभी कलाकारों ने अपना किरदार बेहतरीन तरह से निभाया है।

War 2 Movie Review
War 2 Movie Review

डायरेक्शन

फिल्म वॉर 2 को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है और ये कहानी आदित्य चोपड़ा ने लिखी है। इसके बावजूद एक्शन सीन में कई सारी अनरियलिस्टिक चीजें देखने को मिलेंगी। डायरेक्शन के अलावा VFX की कड़ी काफी कमजोर गिरती दिखी।

War 2 Movie Review
War 2 Movie Review

फाइनल वर्डिक्ट

फिल्म में जूनियर एनटीआर का इस्लाम सही से नहीं किया गया है। वॉर 2 के बढ़ते हाइप को देखते हुए कहा जा सकता था कि ये फिल्म साल 2025 की बेस्ट फिल्मों में शामिल हो सकती थी लेकिन कमजोर कहानी और कमजोर डायरेक्शन की वजह से यह फिल्म का जादू नहीं चल सकता है। फिल्म वॉर 2 को Punjab Kesari.com 2 स्टार्स की रेटिंग देता है।

 

Also Read: War 2 First Review Out: क्या रजनीकांत की फिल्म Coolie के सामने टिक पाएगी War 2, जानें देखें या नहीं

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।