War Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी जारी रहा फिल्म वॉर का जलवा, पर 100 करोड़ से चूकी

Summary :

2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर रिलीज़ ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म वॉर की धूम बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है और फिल्म ने महज तीन दिनों में 100 करोड़ रूपए के करीब का बिजनेस कर लिया है।

2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर रिलीज़  ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म वॉर की धूम बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है और फिल्म ने महज तीन दिनों में 100 करोड़ रूपए के करीब का बिजनेस कर लिया है। पहले दिन रेकॉर्डतोड़ ओपनिंग के बाद फिल्म का कलेक्शन गिरा जरूर है पर अभी फिल्म के पास वीकेंड बचा हाउ है। 
फिल्म ‘वॉर (War)’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सभी हिंदी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 53.35 करोड़ रुपये की कमाई से बंपर ओपनिंग की थी। फिल्म ने दुसरे दिन यानी गुरूवार को करीब 23 करोड़ रूपए का कलेक्शन बटोरा। तीसरे दिन यानी शुक्रवार को करीब 21 से 21.50 करोड़ रुपये की धांसू कमाई की। 
ऐस कमाई के साथ महज तीन दिनों में फिल्म वॉर का कलेक्शन करीब 97 करोड़ रूपए हो गया है। बॉक्स ऑफिस विश्लेषकों के अनुसार फिल्म इस वीकेंड 140 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर सकती है। 
फिल्म ने मल्टीप्लेक्स के साथ साथ सिंगल स्क्रीन पर भी शानदार कमाई की है और राजाओं की बात की जाए तो गुजरात में फिल्म का कलेक्शन सबसे ज्यादा रहा। करीब 3800 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई फिल्म वॉर ने ना सिर्फ दर्शकों को इम्प्रेस किया है बल्कि क्रिटिक ने भी फिल्म को पसंद किया है। 
बता दें इस फिल्म में पहली बार टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई दे रहे है। फिल्म में धमाकेदार एक्शन है जो दर्शकों को जबरदस्त रोमांच का अनुभव कराता है।  कहानी में काफी ट्विस्ट एंड टर्न है जो अंत तक दर्शकों को फिम के साथ बने रहने पर मजबूर कर देते है। 
अगर आप एक्शन और स्टंट फिल्म देखना पसंद करते है तो ये पावर पैक थ्रिलर आपके इस वीकेंड के लिए परफेक्ट साबित हो सकती है। फिल्म में रितिक और टाइगर के अलावा वाणी कपूर, आशुतोष राणा, दिशिता सहगल भी हैं। 

Ujjwal Jain