इंडिया में बिकिनी पहनना अभी भी नहीं है नार्मल, मृणाल ठाकुर ने पर्सनल चॉइस को लेकर दिया बोल्ड बयान

Summary :

हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में मृणाल ठाकुर ने महिलाओं के बिकिनी पहनने और लोगों के नजरिए पर बात की। एक्ट्रेस को लगता है कि भारत में बिकिनी पहनना अभी भी नार्मल नहीं है।

टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली मृणाल ठाकुर इन दिनों अपने बयानों को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई है। मृणाल ठाकुर जल्द ही शाहिद कपूर के साथ फिल्म ‘जर्सी’ में नज़र आएंगी। ऐसे में वो इस वक़्त अपनी फिल्म को प्रमोट करने में जुटी हुई है। इन दिनों एक्ट्रेस प्रमोशन के लिए खूब पसीना बहा रही हैं। अब हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में मृणाल ठाकुर ने महिलाओं के बिकिनी पहनने और लोगों के नजरिए पर बात की। एक्ट्रेस को लगता है कि भारत में बिकिनी पहनना अभी भी नार्मल नहीं है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, एक्ट्रेस ने इस बारे में बताया कि कैसे उन्हें सोशल मीडिया पर बिकनी पिक्स पोस्ट करने के लिए हिम्मत की जरुरत पड़ती थी और अब उन्होंने उसी के बारे में डिटेल में बाते की। उन्होंने कहा काश हम लोगों की निजी पसंद को समझ पाते। 
मृणाल ठाकुर ने इंडिया में औरतो को लेकर बताया कि वे क्या कहना चाहती हैं। उन्होंने कहा ‘काश हम सभी पर्सनल चॉइस को समझते। इंडिया में सभी लोगो को दूसरो की पर्सनल चॉइस को समझना चाहिए और उसका सम्मान करना चाहिए। हमें इस बात की परवाह किए बिना कि दूसरे लोग क्या सोचते हैं या क्या कहते हैं, हमें जो चाहें पहनने की आज़ादी होनी चाहिए।’
मृणाल ने आगे कहा, ‘दिन के अंत में यह सब पर्सोनल चॉइस पर निर्भर करता है, बस आप जो पहनते हैं और अपनी स्किन में खुश रहते हैं, और जितनी जल्दी हर कोई इसे समझता है, हम सभी के लिए बेहतर है।’
मृणाल ने यह भी खुलासा किया कि वह लड़कियों को परफेक्ट फिगर के लिए इंस्पायर नहीं करना चाहती क्योंकि उनका मानना है कि ब्लॉटेड होना, सेलुलॉइड होना, सिक्स-पैक न होना ठीक है, लेकिन वो इस बात पर जोर देना चाहती है कि अंदर से फिट होना कैसे ज्यादा जरूरी है। 

Desk Team