Daljit Kaur के दूसरी बार दुल्हन बनने पर क्या बोले पहले पति Shalin Bhanot, जानिए कब बनने जा रही हैं दुल्हन?

Summary :

टीवी एक्टर शालीन भनोट ने अपनी एक्स वाइफ दलजीत कौर की उनके दूसरी बार शादी पर रिएक्शन देते हुए उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही बता दे कि एक्ट्रेस 4 दिन बाद 18 मार्च 2023 को दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

‘कुलवधू’ फेम एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) को अबतक हम बिग बॉस में उनके एक्स पति शालीन भनोट को सपोर्ट करते हुए देख रहे थे तो वही उसके बाद उनके फिर से शादी के बंधन में बंधने की खबर सामने आयी जिसके बाद इंटरनेर पर तो बस उनके ही चर्चे सुनने को मिलने लगे। अपने इस नए रिश्ते की जानकारी भी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के ज़रिये दी थी जिसके बाद उनके फैंस का बस उस मिस्टीरियस मैन के बारे में ही जानने के सवाल जवाब चल रहे थे। 
तो वही अब इस रिश्ते को ऑफिशल करती हुई दलजीत जल्द ही अपने बॉय फ्रेंड संग शादी के बंध में बंधती नज़र आने वाली हैं। जिस पर अब उनके एक्स पति शालीन भनोट का भी रिएक्शन सामने आया हैं। बता दे कि शालीन संग उनकी शादी ने मात्र 4 साल में ही दम तोड़ दिया था। जिसमे उनका तलाक भी काफी बुरे नॉट पर होता देखने मिला था। खेर अब तो फिर भी उनके बीच का बॉन्ड पहले से सुधर गया है। जिसके बाद एक्स वाइफ दलजीत कौर की दूसरी शादी पर शालीन भनोट ने रिएक्शन दिया है। आइये जानते हैं कि, ‘बेकाबू’ एक्टर ने क्या कहा है?
दलजीत की दूसरी शादी पर सामने आया शालीन का रिएक्शन 
बता दे कि एक्ट्रेस दलजीत कौर के न्यू हस्बैंड टू बी केन्या के रहने वाले निखिल पटेल (Nikhil Patel) के साथ 18 मार्च 2023 को शादी के फेरे लेती नज़र आने वाली हैं। और साथ ही खुद निखिल पटेल भी दो बेटियों के पिता हैं। अपनी इस दूसरी शादी को लेकर दलजीत बहुत एक्साइटेड हैं। शालीन भनोट भी अपनी एक्स वाइफ की दूसरी शादी के लिए खुश हैं। जिसमे उन्होंने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में शालीन ने इस पर रिएक्शन भी देते नज़र आये। 
जिसमे एक्टर ने एक्स वाइफ की दूसरी शादी पर कहा, “मैं उनके लिए अच्छे की कामना करता हूं. मैं उनके लिए बहुत खुश हूं. मैं उन्हें बहुत प्यार और केयर की शुभकामनाएं देता हूं. मैं उनकी जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए दुआ कर रहा हूं.”
आखिर क्यों हुआ था दलजीत और शालीन का तलाक?
दलजीत और शालीन को एक-दूसरे से शो ‘कुलवधू’ के सेट पर मिले थे जिस दौरान दोनों में प्यार हुआ और बस कुछ समय तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था और साल 2009 में वे शादी के बंधन में बंध गए थे। हालांकि, शादी के 4 साल बाद ही दलजीत ने शालीन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसके बाद कपल ने साल 2015 में तलाक लेकर अपनी राहें अलग कर ली थीं। जिस रिश्ते में दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम जेयडन है। दलजीत अपनी दूसरी शादी के बाद केन्या में शिफ्ट हो जाएंगी और वही अपने नए जीवन की शुरुआत करेंगी। 

Desk Team