क्या हुआ जब मेट गाला में Alia देख ‘ऐश्वर्या-ऐश्वर्या’ चिल्लाये पैपराज़ी, वायरल हो रहा वीडियो

Summary :

हाल ही में मेट गाला का आरम्भ हुआ जिसमे बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपना डेब्यू किया, इवेंट में विदेशी मीडिया ने गलती से आलिया भट्ट को ऐश्वर्या राय समझ लिया। इसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

हाल ही में साल के सबसे बड़े फैशन इवेंट यानि मेट गाला 2023 का आरम्भ किया गया जिसमे बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपना डेब्यू बेहद ही शानदार तरीके से किया। जबसे मेट गाला से उनकी तस्वीरें सामने आई हैं वे लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। आलिया की ड्रेस से लेकर उनके स्टाइल तक हर एक छोटी से छोटी चीज़ के चर्चे बने हुए हैं। 
आलिया इवेंट में व्हाइट गाउन पहन बिल्कुल एंजेल बनकर पहुंची थीं। उनके इस लुक की काफी तारीफ हो रही है। वहीं मेट गाला 2023 से आलिया भट्ट का एक अनसीन वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें न्यूयॉर्क के पैपराज़ी गलती से उन्हें ऐश्वर्या राय समझ बैठे थे और भरी सभा में उन्हें ऐश्वर्या के नाम से पुकार रहे थे। 
मेट गाला में आलिया को समझ बैठे ऐश्वर्या 
दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट्स में से एक मेट गाला में आलिया की यह पहली प्रेजेंस थी और उन्होंने रेड कार्पेट पर खुद को काफी अच्छे से हैंडल किया। उनके देख ये कह पाना तक मुश्किल था कि उनका ये पहला रेड कारपेट वाक हैं। रेडिट पर वायरल हो रहे वीडियो में आलिया भट्ट अपने ड्रीमी बॉल गाउन में नजर आ रही हैं। 
उन्होंने इवेंट में हैंड-बीडेड पर्ल के साथ एक एटलियर प्रबल गुरुंग आइवरी सिल्क ट्यूल और साटन फेस ऑर्गेंजा एक्सग्रेगेटेड बास्क वेस्ट बॉल गाउन पहना था। उन्होंने डिजाइनर के साथ गाला में एंट्री की थी। इसी दौरान वीडियो में कुछ पैपराज़ी उन्हें ऐश्वर्या राय कहते सुने जा सकते हैं। 
क्या विदेशी मीडिया ने लिया इंडियन पैप्स से बदला?

हालांकि, आलिया इससे बेपरवाह होकर कैमरे के लिए स्माइल के साथ जमकर पोज देती हुई दिखाई दी, वहीं वीडियो पर फैंस भी जमकर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। तो वहीं कुछ यूजर्स इसे विदेशी मीडिया का इंडियन पैपराजी से बदला बता रहे हैं। दरअसल एनएमएसीसी इवेंट में इंडियन पैप्स ने भी हॉलीवुड स्टार्स के साथ कुछ ऐसा ही किया था। फिलहाल आलिया को ऐश्वर्या कहे जाने का वीडियो काफी तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आलिया भट्ट वर्क फ्रंट
वहीं आलिया के लुक की बात करें तो आलिया ने मेड इन इंडिया गाउन कैरी किया था। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। इन सबके बीच आलिया की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म नेटफ्लिक्स की हार्ट ऑफ स्टोन भी रिलीज होने वाली है। इसके अलावा आलिया रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी रिलीज होने वाली है।

Desk Team