करणवीर बोहरा की बेटी ने पूछा ‘अज़ान’ क्या है, एक्टर का जवाब दे गया हर किसी को नेक सीख

Summary :

इन दिनों रमज़ान का पाक महीना चल रहा है,लेकिन कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन किया हुआ है

इन दिनों रमज़ान का पाक महीना चल रहा है,लेकिन कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन किया हुआ है,इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन को ध्यान में रखकर घरों में ही नमाज पड़ने की सलाह दी गयी है। वहीं इस बीच टीवी स्टार करणवीर बोहरा सुर्खियां में बने हुए हैं और लोग उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। लेकिन खास बात यह है की करणवीर इस बार खुद की वजह से नहीं बल्कि अपनी दोनों बेटियों की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं।  
करणवीर सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बेटियों की तस्वीरें और वीडियो अपने फैन्स के साथ साझा करते हैं  जिस वजह से उनकी दोनों बेटियां हमेशा लाइम लाइट में बनी रहती हैं। इतना ही नहीं फैन्स को भी एक्टर की बेटियों की तस्वीरें और वीडियोज खूब पसंद आते हैं। 
मगर इस बार फैन्स कुछ हटकर यानी करणवीर की परवरिश की तारीफ कर रहे हैं। करणवीर बोहरा ने हाल ही में अपने ट्विटर हेंडल पर अपनी दोनों बेटियों का एक वीडियो पोस्ट किया है। करणवीर इस वीडियो में अपनी बेटियों से पूछ रहे हैं कि ‘अजान क्या है?’ एक्टर के इस  सवाल के जवाब ने फैन्स का एक बार फिर दिल जीत लिया है। 
एक्टर द्वारा शेयर की  गई वीडियो में पीछे से ‘अजान’ की आवाज आ रही है। इस दौरान करणवीर अपनी दोनों बेटियों को बुलाते हैं और पूछते हैं कि आप क्या सुन रहे हैं। इस पर विएना कहती है कि अजान। जिसके बाद करणवीर बेला और विएना से कहते हैं प्रार्थना करो। पापा की बात सुनकर बेला और विएना हाथ जोड़कर प्रार्थना करने लगती हैं इसके बाद कारण बेला-विएना से बुलवाते हैं, रमादान मुबारक। इस पर बेला बेहद क्यूट अंदाज में रमजान की मुबारकबाद देती हुई दिखीं।
यहां देखिए वीडियो… 

फैन्स को करणवीर की बेटियों का ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। वीडियो में लोग करणवीर की अपने बच्चों को खूबसूरत परवरिश देने के लिए सराहना कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग अब बच्चियों के इस वीडियो पर भर-भर कर प्यार दे रहे हैं।

 

Desk Team