जानी-मानी सुपरमॉडल गिगी हदीद इस वक़्त सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनसे जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, ये न्यूज़ है ही इतनी शॉकिंग कि जो भी सुनेगा उसे झटका ज़रूर लगेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि गिगी हदीद को हाल ही में गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उनपर भारी जुर्माना भी लगाया गया है। उनका अरेस्ट होना कोई छोटी-मोटी बात नहीं है। ये खबर सुनकर उनके फैंस टेंशन में आ गए हैं। लेकिन उनकी गिरफ़्तारी के पीछे क्या कारण है आपको ये भी बता देते हैं।

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि गिगी हदीद की गिरफ़्तारी का कनेक्शन मारिजुआना से जुड़ा है। आपको बता दें ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ दिनों पहले केमैन आइलैंड्स में गिगी हदीद की गिरफ़्तारी हुई थी क्योंकि उनके पास से मारिजुआना बरामद हुआ था। इतना ही नहीं गिगी के साथ उनके दोस्त को भी गिरफ्तार किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गिगी हदीद 10 जुलाई को अपनी दोस्त लिआ मैक्कार्थी के साथ ओवेन रॉबर्ट्स इंटरनेशनल एयपोर्ट पर उतरी थीं। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनका सामान स्कैन किया गया। स्कैन के बाद उनके सामान की और भी गहराई से तलाशी ली गई।

जिसमें कस्टम ऑफिसर्स को गांजा बरामद हुआ। इसके बाद मॉडल और एक्ट्रेस गिगी हदीद और उनकी दोस्त को गांजा रखने और उसका इम्पोर्ट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद इन दोनों को Prisoner Detention Center ले जाया गया। आपको बता दें, 12 जुलाई को गिगी और उनकी दोस्त कोर्ट में पेश हुए और ऑफिसर्स ने उन्हें दोषी ठहराया। वहीं, इस गलती के बाद इन दोनों पर एक हजार डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया। जिसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि गिगी हदीद के रिप्रेजेन्टेटिव ने इस दौरान कहा, “गीगी NYC में मेडिकल लाइसेंस के साथ कानूनी रूप से खरीदे गए मारिजुआना के साथ ट्रेवल कर रही थी। ये 2017 से ग्रैंड केमैन में मेडिकल यूज के लिए कानूनी है।” अब उनका रिकॉर्ड क्लियर है और उन्होंने आइलैंड्स पर अपने बाकी समय को खूब एन्जॉय किया।

आपको बता दें, गिगी और उनकी दोस्त लिआ की तस्वीरों को खुद एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वहीं, राहत की बात ये है कि अब गिगी हदीद और उनकी दोस्त को बेल मिल चुकी है। इसके अलावा इन दिनों गिगी हदीद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स ऐसा दावा कर रही हैं कि फिलहाल एक्ट्रेस लियोनार्डो डिकैप्रियो को डेट कर रही हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया जा चुका है।


Download Android App
Download iOS App



