कोरोना वायरस महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन लगा हुआ है जिसकी वजह से प्रवासी मजदूरों की समस्या बढ़ गयी है। दरअसल काम ठप हो जाने की वजह से उन्हें रोजी रोटी की परेशानी हो गयी है जिसके चलते वह अपने घरों में जाने के लिए पैदल ही चल दिए हैं। ऐसे में उनकी सहायता के लिए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद आगे आये हैं। यह प्रवासी मजदूर अपने घरों से काफी समय से दूर बेरोजगारी में रह रहे थे और उनके लिए भगवान बनकर ऐसे में वह सामने आए हैं।

ऐसे लोगों से ट्वीटर के माध्यम से सोनू जुड़ रहे हैं जो बहुत परेशान हैं और अपने घर जाना जाते हैं। ऐसे ही सोनू सूद इन ट्वीट का जवाब देते हुए पूरा भोरसा दिला रहे हैं की वह उन्हें उनके घर पहुँचांएगे और व्यवस्था भी कर रहे हैं। ऐसा ही एक ट्वीट है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल इस ट्वीट में शख्श ठेके पर पहुंचाने की बात उनसे कर रहा है।

इस समय मदद मांगने वालों की सोनू सूद के ट्विटर पर लाइन लगी है। सोनू से मदद की गुहार लोग अपने लिए कर रहे हैं और उन सबकी विश भी किसी सुपरहीरो की तरह वह करते जा रहे हैं। ऐसे में एक व्यक्ति ने सोनू को ट्वीट करते हुए कहा कि, सोनू भाई, मैं अपने घर में फंसा हूं, मुझे ठेके तक पहुंचा दो।
भाई मैं ठेके से घर तक तो पहुँचा सकता हूँ । ज़रूरत पड़े तो बोल देना 😂 https://t.co/tneToRoEXn
— sonu sood (@SonuSood) May 24, 2020
उस शख्श की टांग खिचाई करते हुए सोनू ने ट्वीट का जवाब दिया और कहा, भाई मैं ठेके से घर तक तो पहुंचा सकता हूं। जरूरत पड़े तो बोल देना। लोगों को बहुत ही पसंद सोनू का यह जवाब आ रहा है और सब उनके इसी ह्यूमर की सराहना कर रहे हैं। इसे रीट्वीट लगभग 4 हजार लोगों ने कर दिया है।
💪🙌Latest visuals of @SonuSood sending migrants back to their homes in the states of UP & Bihar. The new super hero of the poors has sent more than 12,000 migrants to their homes. There is absolutely no stopping for him. A drive called GHAR BHEJO in association with Neeti Goel. pic.twitter.com/12fV2u0dqt
— Atul Mohan (@atulmohanhere) May 24, 2020
सोनू सूद सहारा बने मुसीबत के समय

प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के लिए ऐसे पहले इंडस्ट्री के एक्टर सोनू सूद हैं जिन्होंने बसों की व्यवस्था करते जा रहे हैं। कर्नाटक और महाराष्ट्र सरकार से परमिशन लेने के बाद उन्होंने कुछ दिनों पहले कुछ प्रवासियों की यात्रा और खाने का इंतजाम किया था। महाराष्ट्र के ठाणे से गुलबर्गा के लिए कुल दस बसें ऐक्टर की पहल के बाद रवाना हुई थीं।
सोनू सूद के काम कोरोना काल में

मुंबई के वडाला से लखनऊ, हरदोई, प्रतापगढ़ और सिद्धार्थनगर सहित उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के लिए कई बसें शनिवार को रवाना हुईं थीं। इतना ही नहीं झारखंड और बिहार जैसे राज्यों के लिए भी बसें निकालीं गयी थीं। सोनू ने व्यक्तिगत तौर पर इन प्रवासियों के लिए व्यवस्था की और उन्हें भोजन किट भी बांटी।
कठिन काम है सरकारों से परमिशन लेना

पंजाब के डॉक्टर्स को 1,500 पीपीई किट्स इससे पहले भी सोनू सूद ने डोनेट किये हैं। इसके अलावा भिवंडी के हजारों प्रवासी मजदूरों के लिए रमजान के मौके पर उन्होंने भोजन का इंतजाम किया था। इतना ही नहीं मुंबई में स्थित अपना होटेल भी एक्टर ने मेडिकल स्टाफ के रहने के लिए दिया था।


Download Android App
Download iOS App



