बॉलीवुड लवबर्ड रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं कपल बहुत बार इंटरव्यू में भी एक दूसरे को अपनी करीबियों पर इशारा कर चुके हैं। वहीं आलिया से पहले रणबीर कई और एक्ट्रेसेस को भी डेट कर चुकें हैं। खास बात आलिया भट्ट ने एक बार रणबीर कपूर के ब्रेकअप और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड पर बात करते हुए इंटरव्यू में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

वहीं जब साल 2019 में एक इंटरव्यू में आलिया से रणबीर कपूर के पास्ट रिलेशन और ब्रेक अप के बारे में सवाल किये गए तो इस पर एक्ट्रेस ने भी अपने पास्ट रिलेशनशिप की तरफ इशारा कर दिया था। साथ ही उन्होंने आने इस तीन साल पुराने वीडियो में रणबीर कपूर संग अपनी शादी को लेकर भी रिएक्ट किया था।

रणबीर कपूर बताया खास…
अपने इस इंटरव्यू में आलिया ने रणबीर की जमकर तारीफें की और उन्हें ‘हीरा’ बताया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा, मैं आपको बता दूं कि वह मुश्किल नहीं बल्कि वह बेहद साधारण इंसान हैं। वह इतने अच्छे इंसान हैं कि काश मैं भी उनके जैसी ही अच्छी हो पाती। एक अभिनेता के रूप में एक व्यक्ति के रूप में, हर रूप में वो बहुत अच्छे हैं। वह मुझसे कहीं बेहतर इंसान हैं। और शादी करने के बारे में?

लेकिन, मैं एक चीज़ से काफी परेशान हूं कि हर सुबह मुझे ये न्यूज मिलती है कि मेरी शादी हो रही है और इस बात से मैं काफी शॉक्ड भी रह जाती हूं, मगर मुझे अब इन सब चीजों कि आदत हो गई है।

ऐसा था एक्ट्रेस का शादी पर रिएक्शन
वहीं एक्टर के पास्ट रिश्तों के बारें आलिया ने कहा, यह कैसे मायने रखता है? यह हर किसी जीवन का हिस्सा है और कोई परवाह नहीं करता है। और मैं थोड़ी न कम हूं। इस आलिया का इशारा अपने ब्रेकअप की ओर था। इसके अलावा रणबीर के साथ शादी करने को लेकर उन्होंने कहा कि शादी उनके बैंडविड्थ में नहीं थी। उन्होंमे का था, वर्कफ्रंट और लाइफ में बहुत कुछ हो रहा है और मैं वास्तव में बहुत छोटी हूं’।

गौरतलब है, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप की खबरें बहुत पहले से आ रही थी। दोनो ने सबसे पहले साल 2018 में सोनम कपूर और आनंद आहूजा की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में एक कपल के रूप में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराई थी। इसके बाद से दोनों अक्सर वेकेशन और साथ में पार्टीज करते दिखाई देते हैं।


Download Android App
Download iOS App



