ट्रॉल्लिंग और पुलिस कंप्लेंट के बाद अब रश्मि देसाई और उमर रियाज ने एक दूसरे को किया अनफॉलो?

Summary :

उमर रियाज के फैंस ने रश्मि को ट्रोल करना शुरू कर दिया और फिर मामला इस कदर हाथो से निकला कि एक्ट्रेस को पुलिस तक की मदद लेनी पड़ी। हालांकि बाद में खुद उमर रश्मि का बचाव करते दिखे। लेकिन बाद में रश्मि देसाई और उमर रियाज ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है।

उमर रियाज और रश्मि देसाई की ज़िन्दगी में क्या चल रहा है फैंस इस पर पल- पल की खबर रखना चाहते है। दोनों के ही फैंस को इनकी कैमिस्ट्री खूब भाती है और सब इन्हे कपल के तौर पर देखने के लिए बेताब है। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि उमर रियाज के फैंस ने रश्मि को ट्रोल करना शुरू कर दिया और फिर मामला इस कदर हाथो से निकला कि एक्ट्रेस को पुलिस तक की मदद लेनी पड़ी। हालांकि बाद में खुद उमर रश्मि का बचाव करते दिखे। 
लेकिन फिर बाद में एक और शॉकिंग चीज़ हुई जिसे देख सब हैरान रह गए। अब रश्मि देसाई और उमर रियाज ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। लेकिन ऐसा क्या हुआ जो इतना बड़ा बवाल खड़ा हो गया? चलिए आपको बताते है पूरे किस्से के बारे में। 
दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रश्मि देसाई ने अपने और उमर के बॉन्ड के बारे में बात की। रश्मि देसाई ने कहा, ‘हो सकता है कि उमर की जिंदगी में कोई हो क्योंकि वो अपनी जिंदगी काफी प्राइवेट रखता है। हम दोनों ही एक-दूसरे की सीमाओं का सम्मान करते हैं। मैं अच्छे से समझ सकती हूं कि लोग मुझे और उमर को एक साथ देखना पसंद करते हैं, और मैं इसका पूरी तरह से सम्मान करती हूं। हम सिर्फ दोस्त हैं और हमारे बीच जिस तरह का बॉन्ड है, वह अपनी जगह है… जहां हम बहुत लड़ते रहते हैं और असहमति रखते हैं, हालांकि हम लड़ते हैं लेकिन इसके बाद भी हमारी दोस्ती हमेशा एक जैसी होती है।’

रश्मि के इस बयान के बाद ही उमर रियाज के फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर कई ट्वीट्स देखने को मिले, जहां सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल किया। एक ट्रोल ने कहा, “उमर के निजी जीवन पर टिप्पणी करने के लिए वह होती कौन है। जब उमर ने खुद कहा कि वह सिंगल है। इससे वो क्या साबित करने की कोशिश कर रही है ?’ वहीं एक ने लिखा- ‘पहले उमर का नाम अपने नाम के साथ इस्तेमाल करके शिपिंग के नाम से हाइप लो और फिर अपने पीआर की मदद से ब्लैम गेम खेलो। रश्मि हमेशा ऐसा ही करती है।’ 

लेकिन जब ट्रोलिंग का सिलसिला नहीं रुका तो रश्मि देसाई ने मुंबई पुलिस की मदद ली और ट्वीट किया। रश्मि देसाई ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘कृपया इस मामले को देखें क्योंकि इससे मेरी और मेरे परिवार की छवि खराब हो रही है और यह असल में फैनडम है या फिर जानबूझकर मुझे परेशान किया जा रहा है। मेरे परिवार को घसीटा जा रहा है और यह एक उत्पीड़न है।’ रश्मि ने अपने ट्वीट में मुंबई पुलिस के साथ ही साइबर सेल को भी टैग किया है। 

वही उमर भी रश्मि के बचाव में ट्वीट करते दिखे। लेकिन बाद में दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया। अब लगता है इनकी दोस्ती इस ट्रॉल्लिंग के चक्कर में बिखर गयी है। और दोनों ने डिस्टेंस बनाने का फैसला कर लिया है। 

Desk Team