इंडियन आइडल की जज नेहा कक्कड़ आज शो की जान हैं। इस सिंगिंर रिएलिटी शो में जब नेहा कक्कड़ नहीं दिखतीं तो शो के फैंस को कुछ खास मजा नहीं आता। नेहा कक्कड़ ने इंडियन आइडल से ही अपने सिंगिंर करियर की शुरुआत की थी। इस शो के चलते ही उनके करियर में रफ्तार आई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नेहा कक्कड़ खुद इंडियन आइडल का ऑडिशन दे चुकी हैं और उनकी आवाज सुनकर शो के जज सिंगर अनु मलिक खुद को थप्पड़ मारने लगे थे।

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ का एक थ्रोबैक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनका यह वीडियो इंडियन आइडल के दूसरे सीजन का है। इस वीडियो में नेहा कक्कड़ ‘ऐसा लगता है’ गाना गाती हुईं दिखाई दे रही हैं। वहीं वीडियो में उनके गाने को शो के जज अनु मलिक, सोनू निगम और फराह खान ध्यान से सुनते हुए नजर आ रहे हैं।
जब नेहा कक्कड़ का गाना सुन कर अनु मलिक ने मारा अपने आप को थप्पड़😂😂 pic.twitter.com/aHSSbN7tWw
— मंदोदरी (@Mrs_Raavan_) April 9, 2021
नेहा कक्कड़ के इस गाने को सुनने के बाद अनु मलिक काफी निराश हो जाते हैं और गुस्से में आ जाते हैं। वह नेहा को बीच में रोककर कहते हैं, ‘नेहा कक्कड़… तेरी आवाज सुनकर लगता है मैं अपने मुंह पर मारूं थप्पड़. यार क्या हो गया है तेरे को।’ इसके बाद वीडियो में दिखाया गया है कि अनु मलिक सचमुच खुद को थप्पड़ मार देते हैं। नेहा कक्कड़ के इस थ्रोबैक वीडियो को मंदोदरी नाम के ट्विटर हैंडल ने साझा किया है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और नेहा कक्कड़ के फैंस उनके इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ ने साल 2006 में इंडियन आइडल 2 में हिस्सा लिया था। हालांकि शो में उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चल सका और वह जल्द शो से बाहर हो गई थीं, लेकिन उनकी आवाज ने बहुत से लोगों का दिल जीता था।
.jpg)
आपको बता दें कि इस समय नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल 12 की जज हैं। उनके साथ इस शो में विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया भी जज है। नेहा कक्कड़ आज के समय में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा मशहूर और फीस लेने वाली गायिका हैं। उन्होंने सैकंड हैंड जवानी, कला चश्मा, दिलबर, आंख मारे और ओ साकी साकी सहित कई शानदार गाने गाए हैं और बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है।


Download Android App
Download iOS App



