salman khan की फिल्म रेस 3 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए करीब एक महीने हो गया है। वहीं रेस 3 की सफलता से सलमान खान बेहद खुश दिखाई दे रहे थे। इसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। कुछ समय पहले सलमान खान मस्ती-मजाक के मूड में नजर आए।
salman khan काफी ज्यादा अच्छे मूड़ में दिखाई दिए। और इसी के चलते वह अपने पर्सनल बॉडी गार्ड शेरा के साथ खूब मसखरी करते हुए देखा गया। वहीं शेरा ने भी मौका नहीं छोड़ा और दोनों ने आस-पास खड़े लोगों को खूब हंसाया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल salman khan अपने दबंग टूर के लिए यूएस निकल चुके हैं। इस दौरान सलमान और शेरा का मुंबई एयरपोर्ट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान, शेरा की खिंचाई करते दिख रहे हैं। एयरपोर्ट पर जैसे ही सलमान अपनी गाड़ी से बाहर निकलते हैं।
मीडिया उन्हें घेर लेता है। तभी वो शेरा को हाथ देते हुए आगे चलने के लिए कहते हैं। जिस पर शेरा भी हंसते हुए उन्हें आगे बढ़ाता है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड शेरा की बॉन्डिंग साफ दिखाई दी।
बता दें कि salman khan और उनके बॉडीगार्ड का रिश्ता भी बॉलीवुड किसी पक्की दोस्ती से कम नहीं है। शेरा भले ही सलमान खान के बॉडीगार्ड हो लेकिन सलमान उन्हें किसी परिवार के सदस्य से कम नहीं मानते हैं। वहीं शेरा भी सलमान खान के साथ हर समय साए की तरह उनके साथ ही खड़े रहते हैं।
शेरा का कहना है कि मरते दम तक salman khan के साथ ही रहेंगे । 1995 से गुरमीत सिंह जॉली जो कि अब शेरा के नाम से जाने जाते हैं, सलमान के बॉडी गार्ड हैं।शेरा सलमान के साथ हर जगह साए की तरह रहते है।



Download Android App
Download iOS App








