‘दिल बेचारा’ के सेट पर से राखी सेलिब्रेशन की तस्वीरें हुई वायरल,मीतू-नीतू नहीं तो किसने बांधी राखी

Summary :

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भले ही इस दुनिया से हम सभी को अलविदा कह गए हो,लेकिन आज भी वो हम सभी के दिलों में जिंदा हैं।

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भले ही इस दुनिया से हम सभी को अलविदा कह गए हो,लेकिन आज भी वो हम सभी के दिलों में जिंदा हैं। जी हां दरअसल सुशांत सिंह एक ऐसे एक्टर थे जो रिश्तों की कद्र करना बहुत अच्छे से जानते थे और इस बात की गवाही सोशल मीडिया पर उनकी वायरल सभी वीडियो और तस्वीरें हैं। वैसे इस समय सुशांत की एक नई फोटो खूब चर्चा में है,जिसमें एक्टर किसी से अपनी कलाई पर राखी बंधवाते हुए दिख रहे हैं। 
बता दें कि यह तस्वीरें सुशांत की अंतिम फिल्म दिल बेचारा के सेट की हैं। तो चालिए आपको बतातें हैं आखिरकार कौन हैं यह जो सुशात सिंह राजपूत की कलाई पर इन फोटोज में जो एक्टर की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते हुए नजर आ रही हैं। 
पहले आपके इस भम्र को दूर कर दें कि सुशांत इन फोटोज में कोई अपनी बहनों श्वेता,प्रियंका,मीतू या नीतू से राखी सेलिब्रेट कर रहे बल्कि उनको फिल्म दिल बेचारा के सेट पर राखी बांधने वाली मुकेश छाबड़ा की बहन ममता हैं। वहीं मुकेश छाबड़ा की सिस्टर ने राखी के इन खास पलों को एक बार दोबारा से याद किया है  और उन्होंने इन तस्वीरों को अपने इंस्टा पर साझा किया है। 
बता दें कि सुशांत की इन फोटोज को देख फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। वैसे इसे पहले भी उन्होंने सुशांत के साथ अपनी कुछ फोटोज शेयर की जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,मैंने अपने राखी भाई को अब खो दिया,जो मेरे लिए भाई से ज्यादा था।साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि अब तक भी यकीन नहीं हो पा रहा है कि तुम अब नहीं रहे और जहां कहीं भी हो अच्छे होंगे। 
 
बताते चलें कि सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती का आरोप है कि सुशांत के अपने फैमिली के साथ कुछ खास संबंध नहीं थे,जबकि इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीरों में रिया की ये बातें महज झूठ साबित होते दिख रहा है। 

Desk Team