बॉलीवुड के फेमस फादर-सन
डूओ से एक है वरुण धवन औऱ डेविड धवन की जोड़ी। दोनों कई मूवी में साथ काम कर चूके
हैं। दोनों के बीच हमेशा खास
बॉन्डिंग देखने को मिलती है. हालांकि, कई बार एक्टर को अपने पिता के गुस्से का भी सामना करना पड़ा है। हाल ही में एक्टर वरुण धवन ने अपने एक फिल्म के सेट से
जुड़ी एक वाक्या को शेयर करते हुए बताया कि कैसे डेविड धवन ने पूरे सेट के सामने
वरुण को फटकार लगाई ही थी। सिर्फ इतना ही नहीं वरुण को इस बात से इतनी तकलीफ हुई
कि वो सेट पर रोने लगे थे।
एक मीडिया इंटरेक्शन में जब वरुण धवन से पूछा गया कि क्या कभी उन्हें अपने पिता से डांट
सुननी पड़ी है? इस पर एक्टर ने
फिल्म मैं तेरा हीरो के दौरान का एक किस्सा बताया, जब भरी महफिल में डेविड धवन उनपर भड़क
गए थे। वरुण कहते हैं, मैं सेट पर एक बाइक सीन कर रहा था, तभी मैं अचानक गिर गया और हाथ में चोट आ गई, खून बहने लगा। तभी मेरे पिताजी ने माइक पर सबके
सामने कहा, ‘अरे अरे अरे,
नाजुक बच्चे को लग गई. बहुत ही नाजुक फिल्म से
आया है ना…इनको समझाओ यार हमारे पास टाइम नहीं है ऐसे फुस्की हीरो के लिए‘।
वरुण आगे बताए कि कैसे वह आंसू बहाते हुए अपनी वैनिटी वैन में
चले गए थे। उनके मुताबिक, उनके भाई रोहित
धवन हंसते हुए उनके पास आए और कहा कि ‘मेरे भाई तुम उस फिल्म में काम कर रहे हो जिसका निर्देशन पिता कर रहे हैं,
ना की मां। उनका प्यार ऐसा ही है‘. वैसे इससे पहले भी कई बार वरुण अपने पिता से
मिली डांट के बारे में बता चुके हैं। एक बार एक्टर ने कहा था, ‘अभी तक मेरी किसी फिल्म को भी 100% लोगों
द्वारा नहीं पसंद किया गया है, एक दिन मैं 100%
लेकर आऊंगा और पापा को दिखाऊंगा‘।


Download Android App
Download iOS App





