कहां ‘गायब’ हो गईं दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश? NCB से नहीं हो रहा है संपर्क

Summary :

दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश एनसीबी के सामने सवाल जवाब के लिए पेश नहीं हो रही हैं। एजेंसी का कहना है कि करिश्मा से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश, जिन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत और फिल्म उद्योग में एक कथित रैकेट से जुड़े होने के मामले में तलब किया है, अब उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। 
हाल ही में एनसीबी की टीम ने करिश्मा के घर पर रेड मारी और इसमें टीम को 1.7 ग्राम हैश बरामद हुई। इसके बाद एजेंसी ने करिश्मा को पेश होने के लिए समन दिया लेकिन करिश्मा पेश नहीं हुईं। एजेंसी ने करिश्मा को 27 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा था लेकिन करिश्मा एजेंसी के सामने पेश नहीं हुईं। इस बारे में अधिकारियों का कहना है कि करिश्मा का कोई अता पता नहीं है। करिश्मा प्रकाश के बारे में में एजेंसी के पास कोई जानकारी नहीं है। 
एजेंसी के अधिकारियों ने कहा कि करिश्मा से उनका संपर्क नहीं हो पा रहा है और करिश्मा या उनकी टीम की ओर से कोई जवाब भी नहीं मिला है। इसी बीच करिश्मा ने स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट के सामने अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगा दी है। मालूम हो, सितंबर के महीने में जिन नामी एक्ट्रेसेस से एजेंसी ने पूछताछ की थी। इन एक्ट्रेसेस में सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुलप्रीत सिंह और दीपिका पादुकोण शामिल थीं। 
एनसीबी सुशांत केस के ड्रग्स पहलुओं की जांच कर रही है। इस मामले के तार खंगालने के लिए एजेंसी ने कई एक्टर्स को भी रडार पर लिया है। एक महीने पहले ही केस में एक ‘ड्रग चैट’ वायरल हुई थी जिसमें कोडवर्ड में ड्रग्स के बारे में बातें की जा रही थीं। 

Desk Team