‘द ट्रेटर्स’ में कंटेस्टेंट्स को आपसी विश्वास और संदेह के बीच संतुलन बनाना होता है। तीसरे एपिसोड में कंटेस्टेंट्स ने करण कुंद्रा पर शक कर लिया और उन्हें ट्रेटर मानकर वोट आउट कर दिया। लेकिन बाद में पता चलता है कि करण कुंद्रा इनोसेंट थे।
राजस्थान के हिस्टोरिक जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में करण जौहर एक अनोखा रियलिटी शो ‘The Traitors’ लेकर आए हैं, जिसमें 20 सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। इस शो की खास बात यह है कि यहां खेल जीतने वाले को 1 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा, लेकिन इस सफर में उन्हें अपने दिमाग, रणनीति और विश्वास की परीक्षा से गुजरना होगा।
कैसा है शो का फॉर्मेट
‘द ट्रेटर्स’ में कंटेस्टेंट्स को आपसी विश्वास और संदेह के बीच संतुलन बनाना होता है। करण जौहर ने शो की शुरुआत में ही बता दिया कि तीन ‘ट्रेटर्स’ गुप्त रूप से कंटेस्टेंट्स के बीच होंगे, जिनका मकसद हर रात एक निर्दोष यानी ‘इनोसेंट’ कंटेस्टेंट को एलिमिनेट करना है। दूसरी ओर, इनोसेंट कंटेस्टेंट्स को इन ट्रेटर्स की पहचान करनी होगी और उन्हें राउंडटेबल वोटिंग के जरिए शो से बाहर करना होगा।
पहले ही एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट
शो की शुरुआत 20 सेलेब्रिटीज के सूर्यगढ़ पैलेस पहुंचने से होती है। करण जौहर सभी कंटेस्टेंट्स से पूछते हैं कि वे किस पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं। जब सभी कंटेस्टेंट्स ने किसी न किसी का नाम लिया, तब एलनाज नौरोज़ी का नाम किसी ने नहीं लिया। करण ने गेम में ट्विस्ट लाते हुए पहले एलनाज को एलिमिनेट करने की बात कही, लेकिन फिर उन्हें यह विकल्प दिया कि वे खुद को बचाने के लिए किसी अन्य कंटेस्टेंट का नाम ले सकती हैं। एलनाज ने निकिता लूथर का नाम लिया और इस तरह निकिता शो की पहली एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट बन गईं। करण ने इसके बाद तीन ट्रेटर्स चुने, जिनकी पहचान दर्शकों को तो पता होती है, लेकिन बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए वे सस्पेंस बने रहते हैं।
टास्क और पहली मर्डर नाइट
पहले एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को एक ट्रेन में रिडल सॉल्व करने का टास्क दिया गया, जो प्राइज़ मनी बढ़ाने के लिए था। हालांकि, असली रोमांच पैलेस में हो रही बातचीत में था। रात में ट्रेटर्स ने पहला इनोसेंट ‘मर्डर’ किया और अगली सुबह जब साहिल सलाथिया ब्रेकफास्ट पर नहीं पहुंचे, तब सभी को उनके एलिमिनेट होने का पता चला।
कुछ भी असंभव नहीं…Panchayat 4 की रिलीज से पहले रूढ़िवादी सोच लेकर बोलीं Neena Gupta
दूसरे एपिसोड में हुआ बड़ा खुलासा
दूसरे एपिसोड में पहली राउंडटेबल वोटिंग होती है, जहां कंटेस्टेंट्स अपने शक के आधार पर एक ट्रेटर को बाहर करने की कोशिश करते हैं। इस चर्चा के बाद राज कुंद्रा को ट्रेटर समझकर एलिमिनेट किया जाता है और यह फैसला सही साबित होता है। इसके बाद ट्रेटर्स लक्ष्मी मांचू को मर्डर कर देते हैं, जिससे गेम एक्साइटिंग हो जाता है.
तीसरे एपिसोड में कौन हुआ बाहर
तीसरे एपिसोड में कंटेस्टेंट्स ने करण कुंद्रा पर शक कर लिया और उन्हें ट्रेटर मानकर वोट आउट कर दिया। लेकिन बाद में पता चलता है कि करण कुंद्रा इनोसेंट थे। इस फैसले पर सभी को अफसोस होता है, जबकि ट्रेटर्स की चाल सफल हो जाती है। ‘द ट्रेटर्स’ लगातार नए ट्विस्ट और कंटेस्टेंट्स के दिमागी खेलों से दर्शकों को बांधे हुए है।


Download Android App
Download iOS App





