कौन है Lin Laishram, जिसके साथ Randeep Hooda ने रचाई है शादी

Summary :

Randeep Hooda Lin Laishram Couple
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से शादी रचा ली है।
Randeep Hooda Lin Laishram Couple
47 वर्षीय अभिनेता ने 10 साल छोटी लिन लैशराम से मैतेई रीति-रिवाज में शादी की है।
आइए जानते है कि लिन लैशराम कौन है और वह क्या काम करती है?
बता दें, लिन मणिपुर की रहने वाली है और एक मॉडल, एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन हैं।
लिन एलीट मॉडलिंग एजेंसी मुंबई से जुड़ी हुई थीं, साथ ही इंडिया फैशन वीक, न्यूयॉर्क ब्राइडल वीक जैसे फैशन शोज से भी वह जुड़ी रहीं हैं।
लिन अपना Shampoo Sana नाम का ज्वेलरी ब्रांड चला रही हैं।
लिन ने 2007 में ‘ओम शांति ओम’ से डेब्यू किया था। इसके बाद 2014 में उन्हें ‘मैरी कॉम’ जैसी फिल्मों में नजर आईं।
लिन ने 2008 में शिलांग में आयोजित मिस नॉर्थ ईस्ट में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। इसमें वो पहली रनर अप रहीं थी।

Ritika Jangid