शाहरुख खान के लाड़ले बेटे आर्यन खान इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कभी उनका नाम डांसिंग डीवा नोरा फतेही से जुड़ता है तो कभी किसी और से। दरअसल, हाल ही में जब आर्यन खान न्यू ईयर का जश्न मानाने दुबई गए थे तब उनका नाम 2 अलग-अलग हसीनाओं से जुड़ा था। आर्यन खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसके बाद लोगों को लगा कि शायद आर्यन को उनकी लेडी लव मिल गई हैं।

आपको बता दें, न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान आर्यन खान को पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान के साथ देखा गया था। नए साल के मौके पर सादिया खान दोस्तों संग न्यू ईयर पार्टी में शामिल हुई थीं, जहां से उनकी और आर्यन खान की तस्वीर सामने आई। बस इसके बाद से पाक एक्ट्रेस चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने ये साफ कर दिया कि उनका और आर्यन का एक फोटो के लिए साथ पोज करने का मतलब ये नहीं हैं कि दोनों डेट कर रहे हैं।

लेकिन अब सादिया सुर्खियों में आ गई हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर सादिया हैं कौन? तो चलिए इन सवालों के जवाब देते हैं। दरअसल, सादिया खान पाकिस्तानी सिनेमा की एक मशहूर एक्ट्रेस हैं। वो कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस रियल लाइफ में बेहद खूबसूरत और सुपर ग्लैमरस हैं। अक्सर उनकी खूबसूरती पर लोग अपना दिल हार जाते हैं।
वहीं, बात अगर सोशल मीडिया की करें तो, सादिया खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर वो 1.8 मिलियन फॉलोअर्स रखती हैं। उनके चाहने वालें सोशल मीडिया पर उनकी ग्लैमरस तस्वीरें देख होश खो बैठते हैं।

जब भी एक्ट्रेस कुछ पोस्ट करती हैं तो फैंस की धड़कने तेज हो जाती हैं। सादिया का इंस्टाग्राम उनकी ऐसी कातिलाना तस्वीरों से भरा पड़ा है, जिससे अपनी नजरें हटा पाना मुश्किल है।

चाहे इंडियन हो या फिर वेस्टर्न, वो हर आउटफिट में कहर ढाती हैं। एक्ट्रेस का स्टाइल स्टेटमेंट गज़ब का है। इतना ही नहीं वो ब्यूटी के साथ-साथ फिटनेस का भी पूरा ख्याल रखती हैं। उनकी कई तस्वीरों में उन्हें टोंड फिगर फ्लॉन्ट करते हुए भी देखा जाता है।


Download Android App
Download iOS App



