Myositis के बाद अपना Charm खो चुकी हैं Samantha, यूजर की इस बात पर एक्ट्रेस ने दिया मुंह तोड़ जवाब

Summary :

ट्विटर पर सामंथा ने लिए एक ‘सहानुभूति’ पोस्ट साझा करते हुए कहा कि मायोसाइटिस के बाद अभिनेत्री ने ‘अपना आकर्षण और चमक खो दी’। अब एक्ट्रेस ने बड़े ही शानदार तरीके से इसका जवाब दिया है। एक्ट्रेस के जवाब ने फैंस का दिल एक बार फिर जीत लिया है।

पैन इंडिया एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु काफी पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। अपनी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर आज समांथा लाखों-करोड़ो दिलों पर राज करती हैं। समांथा की फैन फॉलोइंग साउथ ही नहीं बल्कि दुनिया में फैली हुई हैं। समांथा की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपनी फिल्मों से ज्यादा अदाकारा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं।
समांथा ने इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे मुश्किल दौर से गुजरी रही हैं। एक्ट्रेस बीतें कुछ वक्त से लाइमलाइट से दूर थी। बता दें कि संमाथा को मायोसाइटिस  नाम की बीमारी हो गई थी। इलाज के बाद अब एक बार फिर वह काम पर लौट आई हैं। हाल ही में समांथा अपनी आगामी फिल्म ‘शाकुंतलम’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस काफी भावुक हो गई है और उन्होंने अपने फैंस को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया।
इस इवेंट की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इवेंट में समांथा व्हाइट कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जहां फैंस अदाकारा के सिंपल लुक की तारीफ कर रहे हैं। वहीं एक ट्रोलर ने उनके लुक्स को लेकर ट्वीट किया है। वहीं अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वालीं समांथा ने इस बार अपने मुंहतोड़ जवाब से ट्रोलर्स की बोलती बंद कर एक फिर फैंस का दिल जीत लिया है।
दरअसल, ट्वीटर पर एक यूजर ने सहानुभूति पोस्ट साझा करते हुए समांथा के लुक्स को लेकर लिखा, ‘सामंथा के लिए दुख हो रहा है। उन्होंने अपना सारा आकर्षण और चमक खो दी। जब सभी ने सोचा कि वह तलाक से मजबूती से बाहर आ गई है और उनकी प्रोफेशनल लाइफ में ऊंचाइयां आ रही हैं, तो मायोसाइटिस ने उन्हें बुरी तरह प्रभावित किया, जिससे वह फिर से कमजोर हो गई हैं।’
इस ट्वीट पर समांथा के जवाब ने ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया है वहीं उनके चाहने वाले एक बार उनकी फैन हो गए हैं। इस ट्वीट पर रिप्लाई देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मैं प्रार्थना करती हूं कि आपको कभी भी महीनों के इलाज और दवा से नहीं गुजरना पड़े जैसे मैंने किया था … और यहां मेरी ओर से आपकी चमक में जोड़ने के लिए कुछ प्यार है।’ समांथा का ये ट्वीट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

वहीं सहानुभूति पोस्ट की आलोचना करते हुए एक्ट्रेस एक फैन ने ट्वीट कर लिखा, ‘एक ऐसे शख्स के रूप में जिसे ऑटोइम्यून बीमारी है और स्टेरॉयड के साथ बहुत से ट्रीटमेंट से गुजरा है, बीमारी और इलाज के सभी इफेक्ट्स के साथ जो साफ तौर पर दिखाई देते हैं, इस प्रकार की टिप्पणी क्रूर महसूस कर सकती है। मुझे उन लोगों के लिए बुरा महसूस होता है, जो एक बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति की शांत और उल्लेखनीय ताकत को नहीं देख सकते।’
वही अदाकारा ने अपने फैन की इस ट्वीट पर रिएक्ट किया है। समांथा ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ‘ऐसी दुनिया में जहां आप कुछ भी हो सकते हैं…दयालु बनें !! आप बेहतरीन हैं।’ वर्क फ्रंट की बात करें तो समांथा की अपकमिंग फिल्म ‘शाकुंतलम’ रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है।

Desk Team