क्यों लाइव इवेंट में फैन को पीटने पर उतर आए आदित्य नारायण, वीडियो हुआ वायरल

Summary :

सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच तहलका मचा दिया है। आदित्य नारायण छत्तीसगढ़ के भिलाई के एक कॉलेज इवेंट का हिस्सा बने थे। जहां उन्होंने अपने कुछ हिट गाने वह मौजूद लोगों के लिए परफॉर्म किए। सिंगर को सुनने और देखने के लिए वहां पहुंचे लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। लेकिन, इसी बीच लाइव कॉन्सर्ट के दौरान आदित्य नारायण को फैन के साथ बदतमीजी करते देखा जा सकता है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग सिंगर की इस हरकत को लेकर…

सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच तहलका मचा दिया है। आदित्य नारायण छत्तीसगढ़ के भिलाई के एक कॉलेज इवेंट का हिस्सा बने थे। जहां उन्होंने अपने कुछ हिट गाने वह मौजूद लोगों के लिए परफॉर्म किए। सिंगर को सुनने और देखने के लिए वहां पहुंचे लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। लेकिन, इसी बीच लाइव कॉन्सर्ट के दौरान आदित्य नारायण को फैन के साथ बदतमीजी करते देखा जा सकता है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग सिंगर की इस हरकत को लेकर काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। यूजर्स आदित्य नारायण को खूब ट्रोल कर रहे हैं।

  • सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
  • आदित्य नारायण को फैन के साथ बदतमीजी करते देखा जा सकता है

आदित्य नारायण ने फैन संग की बदतमीजी

एक्टर और सिंगर आदित्य नारायण कई बार अपने गुस्से के कारण ट्रोल हो चुके हैं और अब एक बार फिर उन्होंने अपने फैंस के साथ कुछ ऐसा कर दिया है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स काफी गुस्से में हैं। आदित्य नारायण के कॉन्सर्ट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें एक फैन को मारने की कोशिश करते और उसका फोन फेंकते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के कारण आदित्य नारायण पर लोग भड़क गए हैं।

आदित्य ने फैन को माइक से मारा

वायरल वीडियो में दिखाया गया कि आदित्य गाना गाते हुए अचानकर एक फैन के पास जाते हैं. पहले वो फैन के हाथ पर माइक से मारते हैं. फिर जबरदस्ती उसका माइक छीनकर भीड़ की तरफ फेंक देते हैं. इसके बाद आदित्य वहां से चले जाते हैं और दोबारा गाना शुरू करते हैं. आदित्य ने ऐसा क्यों किया इसे लेकर अभी तक कुछ क्लियर नहीं है. हालांकि, उनके इस बिहेवियर से फैंस बिल्कुल खुश नहीं हैं. फैंस उन पर काफी गुस्सा हैं.

आदित्य पर भड़के यूजर्स

एक यूजर ने लिखा-  इससे पहले आदित्य ने रायपुर के एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ के साथ भी बदतमीजी की थी. वहीं कुछ लोग उनके बिहेवियर को बहुत गलत बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- इसे पता नहीं किस बात का घमंड है. बेचारे का फोन फेक दिया. इसी तरह के कमेंट्स यूजर्स लगातार कर रहे हैं. बता दें कि इससे पहले भी जब आदित्य छत्तीसगढ़ गए थे तो विवादों में आ गए थे. उनकी एयरपोर्ट स्टाफ के साथ रायपुर में फाइट हो गई थी. 2017 में उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो स्टाफ के साथ बहसबाजी करते हुए दिख रहे थे.

एक्टिंग करते भी दिखे आदित्य

वर्क फ्रंट पर आदित्य नारायण को रियलिटी शोज जैसे इंडियन आइडल, सा रे गा मा पा 2023, सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स होस्ट करते हुए देखा गया है. पिछली बार उन्हें शो पंड्या स्टोर में स्पेशल अपीरियंस देते हुए देखा गया था.  बता दें कि आदित्य ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया है, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. उन्हें फिल्म परदेस में चाइल्ड एक्टर के तौर पर देखा गया था. 2010 में उन्हें फिल्म शापित में भी देखा गया था.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।