श्रद्धा कपूर अभिनेत्री भी हैं और अच्छी गायिका भी। दोनों ही कलाओं में उन्होंने खुद प्रूव कर दिया है। यह अलग बात है कि उनकी कुछ फिल्में दर्शकों का दिल नहीं जीत पाई, पर श्रद्धा ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। वह कहती हैं कि हमारा काम है ईमानदारी से प्रयास करना और वो मैं कर रही हूं। श्रद्धा कपूर अब अपनी आने वाली फिल्म में राजकुमार राव के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हैं।
श्रद्धा कपूर राजकुमार राव के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म में काम करने जा रही हैं। वह ट्वीट करते हुए कहती हैं कि मैं इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं पहली बार अपने पसंदीदा अभिनेता राजकुमार राव और हास्यप्रद निर्देशक जोड़ी राज और डीके के साथ हॉरर-कॉमेडी फिल्म में काम करूंगी। यह फिल्म अपनी तरह की पहली हॉरर-कॉमेडी होगी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



