भारतीय जवानों को सम्मान देने के लिए NHAI ने नई मुहिम शुरू की है जी हाँ , NHAI ने अब अपने कर्मचारियों के लिए नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक सर्कुलर जारी किया है जिसमें ये कहा गया है कि टोल से गुजर रहे सशस्त्र सेना कर्मियों को वे खड़े होकर सलाम करें। और उनका आभार व्यक्त करें। क्योंकि वे देश की सेवा करतो हैं। NHAI के चेयरमैन दीपक कुमार ने कहा है कि जो जवोन देश की सेवा में लगे रहतो हैं उनको उचित सम्मान मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश के वीर जवान हमारी रक्षा के लिए अपनी जान की कुर्बानी देते हैं इस वजह से उन्हें पूरा सम्मान मिलना चाहिए। दीपक कुमार के अनुसार , NHAI इसके लिए अपने कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण भी देगा। प्रशिक्षण में बताया जाएगा कि किस तरह जवानों का सम्मान करें और उनसे कैसा व्यवहार करें।
उन्होंने कहा कि जवानों का सम्मान सबसे ज्यादा जरूरी है। इस काम के लिए NHAI पर्यटन मंत्रालय की मदद भी लेगी। उन्होंने कहा कि हमारे इस कदम से सैनिकों का हौसला और बढ़ेगा।
NHAI के अनुसार , सशस्त्र बलों के जवानों के आईडी कार्ड की जांच सिर्फ टोल प्लाज पर तैनात उच्च अधिकारियों के द्वारा की जाएगी। किसी अन्य कर्मचारी को आईडी कार्ड जांचने का अधिकार नहीं होगा। NHAI के टोल प्लाजा पर सैनिकों के लिए टोल पहले से ही मुफ्त है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



