लता मंगेशकर ने जब से दुनिया को अलविदा कहा है पूरे देश में शोक का माहौल है। फैंस से लेकर हिंदी सिनेमा के सितारे तक सभी उन्हें याद कर रहे हैं। लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में राजनेता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक, सभी शामिल हुए थे। हालांकि धर्मेंद्र वहां नहीं पहुंचे थे। धर्मेंद्र जो लता मंगेशकर के इतने करीब थे, उनके वहां ना जाने से फैंस भी हैरान थे।

धर्मेंद्र लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में नहीं जा सके। अब दिग्गज एक्टर ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है। जिसको जानकर उनके फैंस भी हैरान हो सकते हैं। लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार के बाद धर्मेंद्र ने मीडिया से बातचीत की इस दौरान उन्होंने यह बताया कि वह लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में क्यों नहीं जा सके।

धर्मेंद्र ने कहा, ‘मैं बहुत असहज और बेचैन था। मैं कल दीदी के अंतिम संस्कार में जाने के लिए एक बार नहीं बल्कि तीन बार तैयार हुआ। लेकिन हर बार, मैंने खुद को पीछे खींच ले रहा था। मैं उन्हें हमें ऐसे छोड़कर जाते हुए नहीं देखना चाहता था। कल लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनकर मैं बहुत असहज और बेचैन महसूस करने लगा था। मैं आपको यह भी बताना चाहता हूं कि वह कभी-कभार मुझे तोहफे भी भेजती थीं।’

‘वह मुझे काफी मोटिवेट करते हुए आगे बढ़ाती थीं और मुझसे ‘मजबूत बने रहो’ कहती रहती थीं। मुझे याद है कि मैंने एक बार ट्विटर पर थोड़ा उदास पोस्ट लिखा था और उन्होंने तुरंत फोन किया और पूछा कि क्या मैं ठीक हूं और मुझे खुश करने के लिए 30 मिनट तक मुझसे बात की। अक्सर, हम 25-30 मिनट तक बातें करते थे। उन्होंने मुझे प्यार किया।’

आपको बता दें कि लता मंगेशकर ने 6 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह पिछले महीने कोरोना वायरस की चपटे में आ गई थीं। जिसके बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया था। हालांकि कुछ समय बाद लता मंगेशकर की तबीयत में थोड़ा सुधार आ गया था, लेकिन 5 फरवरी को फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद लता मंगेशकर को फिर से वेंटिलेटर पर रखा गया और 6 फरवरी को वह जिंदगी की जंग हार गईं।


Download Android App
Download iOS App



