अभिनेत्री नीना गुप्ता का कहना है कि विवाहित व्यक्ति के प्यार में पड़ने से दुख ही मिलता है। उन्होंने अपने प्रशंसकों को एक किताब में पढ़ा उद्धरण साझा करते हुए कहा कि अगर आप शादीशुदा पुरुष से प्यार करते हैं, तो काजल न पहनें। नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए यह बात कही है। उन्होंने अपने फैंस से कहा, मैंने एक फेमस लेखक की किताब पढ़ी थी, जिसकी लाइन मैं आपके साथ साझा कर रही हूं, अगर आप किसी शादीशुदा व्यक्ति से प्यार करते हैं, तो काजल न पहनें।
उन्होंने आगे कहा कि समझ गये ना। हालांकि, कितना भी समझाओ उस वक्त तो अच्छा लगता है। आप जानते हैं कि मैं क्या कहने की कोशिश कर रही हूं। इस वीडियो को नीना गुप्ता ने सच कहूं तो शीर्षक से साझा किया है। उनकी इस वीडियो को 1300 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और इस पर कई तरह की टिप्पणियां आ रही हैं। एक यूजर ने उनकी इन लाइनों के भाव को बहुत गहरा बताया तो वहीं एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि कोई फर्क नहीं पड़ता की पुरुष शादीशुदा हो या अविवाहित प्रेम में पड़ना ही नहीं चाहिए।

एक यूजर ने उन्हें लेडी बॉस संबोधित करते हुए कहा कि आप सही कह रही हूं। दरअसल, उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में अपनी आत्मकथा का शीर्षक लिखा है। जिसका विमोचन इस साल की शुरुआत में हुआ था। उन्होंने इस किताब में लिखा है कि कैसे अमलान कुसुम घोष के साथ उनकी पहली शादी एक साल से भी कम समय तक चली।
उन्होंने कहा कि उनके बीच चीजें नहीं चलीं, क्योंकि अमलान को उम्मीद थी कि मैं अंततः घर बसा लूंगी और परिवार पर ध्यान केंद्रित करूंगी, लेकिन मैंने कभी खुद को ‘नियमित गृहिणी’ बनते नहीं देखा। अपने एक इंटरव्यू में नीना गुप्ता कह चुकी हैं कि उन्होंने अपने आस-पास कोई भी खुशहाल शादी नहीं देखी है। ऐसे में शादी को परिभाषित करना उनके लिए मुश्किल है। उन्होंने कहा, मैंने जो भी शादियां देखी हैं, वे ‘समझौतों से भरी’ हैं।


Download Android App
Download iOS App



